लाइव न्यूज़ :

मिस्र में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, सात की मौत: शांतिरक्षक बल

By भाषा | Updated: November 13, 2020 18:33 IST

Open in App

यरुशलम, 13 नवंबर (एपी) इजरायल और मिस्र के बीच शांति समझौते की निगरानी करने वाले अंतरराष्ट्रीय बल ने बृहस्पतिवार को बताया कि मिस्र के सिनाई प्रायद्वीप में नियमित मिशन के दौरान एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उसमें सवार पांच अमेरिकियों समेत सात शांतिरक्षकों की मौत हो गई।

बहुराष्ट्रीय बल व पर्यवेक्षकों (एमएफओ) ने बताया कि इस दुर्घटना में फ्रांस और चेक गणराज्य का भी एक-एक शांतिरक्षक मारा गया हालांकि मृतकों के नाम अभी जारी नहीं किेए गए हैं। वहीं, दुर्घटना में घायल शांतिरक्षक अमेरिका के नागरिक हैं।

एमएफओ ने बताया कि हेलीकॉप्टर एक नियमित मिशन के दौरान शर्म-अल-शेख के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह लाल सागर के तट पर बसा मशहूर रिसॉर्ट शहर है। दुर्घटना के पीछे की वजह का पता लगाने के लिए जांच जारी है। अभी एमएफओ ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर जमीन पर गिरा है या सागर में।

नाम न जाहिर करने की शर्त पर मिस्र के एक अधिकारी ने बताया कि हेलीकॉप्टर मिस्र की क्षेत्रीय सीमा के बाहर लाल सागर के जल में दुर्घटनाग्रस्त हुआ। इस्लामी आतंकवादियों से जुड़े समूह और इस्लामिक स्टेट समूह से जुड़ा एक क्षेत्रीय संबद्ध समूह सिनाई में सक्रिय है लेकिन एमएफओ का कहना है कि हमले का कोई संकेत नहीं है।

एमएफओ ने बताया कि फिलहाल इस हेलीकॉप्टर के गिरने को लेकर दुर्घटना के अलावा और कोई वजह नजर नहीं आती।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल