लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के प्रमुख काबुल पहुंचे

By भाषा | Updated: September 4, 2021 19:36 IST

Open in App

तालिबान द्वारा अफगानिस्तान में अंतरराष्ट्रीय समुदाय को स्वीकार्य समावेशी सरकार बनाने की कोशिशों के बीच, पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल फैज हमीद शनिवार को आश्चर्यजनक रूप से अफगानिस्तान की राजधानी काबुल पहुंचे। मीडिया खबरों में यह जानकारी सामने आई। ‘पाकिस्तान ऑब्जर्वर’ अखबार की खबर के मुताबिक, ‘इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस’ (आईएसआई) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल हमीद के नेतृत्व में वरिष्ठ पाकिस्तानी अधिकारियों का एक शिष्टमंडल आगामी तालिबान सरकार से बातचीत के लिए काबुल पहुंचा। आईएसआई के प्रमुख तालिबान के शीर्ष अधिकारियों और कमांडरों से मुलाकात कर सकते हैं। खबर में सूत्रों के हवाले से कहा गया, “पाकिस्तान अफगानिस्तान सुरक्षा, अर्थव्यवस्था तथा अन्य मुद्दों पर तालिबान के नेतृत्व के साथ बातचीत की जाएगी।” एक्सप्रेस ट्रिब्यून के अनुसार, हमीद काबुल में पाकिस्तान के राजदूत से भी भेंट करेंगे और पाकिस्तान से विदेशी नागरिकों तथा तालिबान के डर से भागे अफगानों को वापस भेजने के मुद्दे पर चर्चा करेंगे। जियो न्यूज की खबर के मुताबिक, खुफिया विभाग के प्रमुख अफगान राजधानी में एक दिन बिताएंगे। हमीद के दौरे में होने वाली बातचीत में सीमा प्रबंधन का मुद्दा भी उठाया जा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वPakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान के अस्पताल पर हमले से भड़के अफगान क्रिकेटर, काबुल में अब तक 400 लोगों की मौत, कई घायल

विश्वPakistan-Afghanistan War: 'अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह से सम्मान किया जाए', भारत ने पाकिस्तान को चेताया

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा