लाइव न्यूज़ :

Abu Khadija: इस्लामिक स्टेट कमांडर अबू खदीजा हुआ ढेर, इराकी पीएम ने की पुष्टि

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 15, 2025 10:10 IST

Abu Khadija:  प्रधानमंत्री अल-सुदानी ने अब्दुल्ला मक्की मुस्लीह अल-रुफई की हत्या को इराक में आईएसआईएल के बचे-खुचे सदस्यों के लिए एक बड़ा झटका बताया।

Open in App

Abu Khadija:  इराक के प्रधानमंत्री मोहम्मद शिया अल-सुदानी ने शुक्रवार को बताया कि इस्लामिक स्टेट के प्रमुख अब्दल्लाह माकी मोसलेह अल-रिफाई को इराक में एक अभियान के दौरान ढेर कर दिया गया। उसे ‘‘अबु खदीजा’’ के नाम से भी जाना जाता था। यह अभियान इराकी राष्ट्रीय खुफिया सेवा और अमेरिकी बलों ने संचालित किया। इराक के प्रधानमंत्री अल-सुदानी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक बयान में कहा, ‘‘इराक के लोग आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अपनी प्रभावशाली जीत जारी रखे हुए हैं।’’

बयान में कहा गया कि अबु खदीजा ‘‘आतंकवादी संगठन का ‘डिप्टी खलीफा’ था और इराक तथा विश्व के सबसे खतरनाक आतंकवादियों में से एक था।’’

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार रात अपने सोशल मीडिया मंच 'ट्रुथ' पर कहा, "आईएसआईएस के भगोड़े कट्टरपंथी को आज इराक में मार दिया गया। हमारे साहसी योद्धाओं ने इराकी सरकार और कुर्दिश क्षेत्रीय प्रशासन के सहयोग से उसे खोजकर मार गिराया।"

एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि यह अभियान इराक के पश्चिमी प्रांत अनबर में संचालित किया गया। वहीं एक अन्य अधिकारी के अनुसार, अभियान बृहस्पतिवार की रात शुरू किया गया था लेकिन अल-रिफाई की मौत की पुष्टि शुक्रवार को हुई।

टॅग्स :Islamic Stateइराकआईएसआईएसआतंकवादीterrorist
Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: गांदरबल में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्वपाकिस्तान अभी भी आतंकवादियों के लिए बना हुआ है 'सुरक्षित पनाहगाह', अमेरिकी रिपोर्ट का दावा

विश्वPakistan: ईद की नमाज़ के बाद, अज्ञात बंदूकधारियों ने लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर बिलाल आरिफ सलफ़ी को मारी गोली, VIDEO

भारतभारतीय नौसेना तैनात करेगी और अधिक युद्धपोत, युद्धग्रस्त होर्मुज को पार करने के लिए जहाजों को मिलेगा सुरक्षा कवच

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल