लाइव न्यूज़ :

हवाई के किलावेआ ज्वालामुखी में विस्फोट

By भाषा | Updated: September 30, 2021 13:25 IST

Open in App

होनोलूलू, 30 सितंबर (एपी) हवाई के बिग आईलैंड पर स्थित, पृथ्वी पर सबसे सक्रिय ज्वालामुखियों में से एक के भीतर विस्फोट हो रहा है।

अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के अधिकारियों ने बुधवार को पुष्टि की कि ज्वालामुखी के शिखर पर किलावेआ के हलेमौमऊ क्रेटर में विस्फोट शुरू हो गया है।

वेबकैम फुटेज में ज्वालामुखी के मुख से लावा निकलते हुए और ज्वालामुखी गैसों के गुबार उठते नजर आ रहा है। इसी क्षेत्र में पूर्व में कई बार ज्वालामुखी में हुए विस्फोट में लावा की झीलें बनती रही हैं।

विस्फोट आबादी वाले क्षेत्र में नहीं हो रहा है और पूरी तरह से हवाई ज्वालामुखी राष्ट्रीय उद्यान के भीतर है।

हवाई ज्वालामुखी वेधशाला के प्रभारी यूएसजीएस वैज्ञानिक केन होन ने कहा, “सभी संकेत दर्शाते हैं कि यह विस्फोट ज्वालामुखी के मुख के भीतर तक ही सीमित रहेगा। हम ऐसे कोई संकेत नहीं देख रहे हैं कि लावा पूर्वी दरार क्षेत्र के निचले हिस्से में जा रहा हो जहां लोग रहते हैं। वर्तमान में सारी गतिविधि उद्यान के भीतर है।”

ज्वालामुखी का अलर्ट स्तर "चेतावनी" तक बढ़ा दिया गया है। इससे पहले बुधवार को, अधिकारियों ने कहा कि भूकंप की गतिविधि में वृद्धि हुई है, जमीन के फूलने का पता चला है और उस समय के अनुसार अलर्ट स्तर बढ़ा दिया गया था।

किलावेआ में 2018 में एक बड़ा विस्फोट हुआ था, जिसमें 700 से अधिक घर नष्ट हो गए थे और हजारों निवासी विस्थापित हो गए थे। उस विस्फोट से पहले, ज्वालामुखी में दशकों से धीरे-धीरे विस्फोट हो रहा था, लेकिन आवासीय क्षेत्रों में नहीं। ज्वालामुखी का वही क्षेत्र जिसमें बुधवार से विस्फोट शुरू हुआ, वह भी दिसंबर में फूटा था और मई तक उसमें विस्फोट होता रहा था।

2018 के भीषण विस्फोट से पहले किलावेआ में 1983 से विस्फोट हो रहा था और कभी-कभी लावा ग्रामीण खेतों और घरों तक पहुंच जाता था। उस वक्त, लावा कुछेक बार महासागर तक भी पहुंच गया जिससे पानी के साथ उसकी प्रतिक्रिया देखने को मिली।

हवाई ज्वालामुखी राष्ट्रीय उद्यान की प्रवक्ता जेसिका फेराकेन ने बताया कि वह अभी तक उद्यान में नहीं पहुंची हैं, लेकिन उनके सहयोगियों ने ज्वालामुखी शीर्ष के भीतर से कुछ लावा छलकने की सूचना दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

क्राइम अलर्टDelhi: बेड बॉक्स में प्रेमिका की लाश, चाचा के साथ संबंध न बनाने पर प्रेमी ने की खौफनाक करतूत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्व अधिक खबरें

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!