लाइव न्यूज़ :

कोविड की चुनौतियों से घिरा भारत में हैरिस का परिवार

By भाषा | Updated: May 7, 2021 10:20 IST

Open in App

वाशिंगटन, सात मई (एपी) अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के मामा जी.बालाचंद्रन इस साल 80 वर्ष के हो गए हैं और अगर कोरोना वायरस वैश्विक महामारी न आई होती तो वह अपने परिवार के सदस्यों से घिरे होते जो उनके साथ जन्मदिन के जश्न में शरीक होते।

लेकिन अपने गृह राज्य भारत में वायरस के प्रकोप के चलते बालाचंद्रन को इस बार सिर्फ फोन पर बधाई के संदेशों से काम चलाना पड़ा। इनमें से एक संदेश उनकी बेहद लोकप्रिय भांजी अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस का भी था।

उन्होंने नयी दिल्ली में अरने घर से जूम पर हुए साक्षात्कार में बृहस्पतिवार को कहा, “दुर्भाग्य से, कोविड के कारण, मैं बड़ा कार्यक्रम नहीं कर पाया।”

हैरिस के मामा ने कहा कि उन्होंने हैरिस और उनके पति डॉग एमहॉफ से कुछ समय पहले बात की थी। बातचीत के अंत में हैरिस ने उन्हें आश्वासन दिया था कि वह उनकी बेटी- अपनी ममेरी बहन जो वाशिंगटन में रहती हैं, उसका ख्याल रखेंगी।

मार्च में हुई बातचीत के अंश याद करते हुए बालाचंद्रन ने कहा, “चिंता मत करो, मामा। मैं आपकी बेटी का ख्याल रखूंगी। मैं उससे समय-समय पर बात करती रहती हूं।”

बालाचंद्रन और हैरिस के बीच आखिरी बार यही बातचीत हुई थी। उसके बाद से कोरोना वायरस भारत में अनियंत्रित हो गया है और स्वास्थ्य व्यवस्था पर अत्यंत दबाव डालने के साथ ही हजारों लोगों की जान ले चुका है।

भारत में इस संकट ने बाइडन प्रशासन के लिए कूटनीतिक एवं मानवीय चुनौतियां खड़ी की हैं लेकिन हैरिस के लिए यह निजी भी है क्योंकि उनकी मां भारतीय मूल की हैं और उन्होंने अपने पूरे राजनीतिक करियर में भारत की अपनी कई यात्राओं का जिक्र किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब