लाइव न्यूज़ :

Happy Mother's Day 2020: मदर्स डे कब है? कैसे हुई इसे मनाने की शुरुआत? क्या है इसका इतिहास, जानिए सबकुछ

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 7, 2020 11:10 IST

मदर्स डे 2020 (मातृ दिवस कब मनाया जाता है) : हर साल मई के दूसरे रविवार को मनाया जाता है। इस बार 10 मई को दुनिया भर में मदर्स डे मनाया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देसबसे पहले अमेरिका में मनाया गया था मदर्स डे10 मई को इस साल मदर्स डे के रूप में मनाया जाएगा

Happy Mother's Day 2020: मां और बच्चे का रिश्ता इस दुनिया के सबसे अनोखे और पवित्र रिश्तों से एक है। दरअसल, जब बच्चा मां की कोख में होता है, तभी से दोनों एक-दूसरे के सुख-दुख के साथी बन जाते हैं। यही कारण है कि जब बच्चा दुखी या परेशान होता है तो मां भी उतनी ही चिंतित रहती है। यही नहीं, जब मां किसी तकलीफ में होती है तो बच्चा भी काफी दुखी रहता है। ऐसे में कहना गलत नहीं होगा कि साल का हर दिन मां और बच्चे के इस प्यारे से रिश्ते को समर्पित है। मगर बाल दिवस की तरह हर साल मदर्स डे भी मनाया जाता है। 

मदर्स डे कब है?

यूं तो मां के प्रति सम्‍मान और प्‍यार जताने के लिए हम किसी खास दिन के मोहताज नहीं हैं, लेकिन मदर्स डे हमें अपनी भावनाओं को जाहिर करने का एक बहाना जरूर दे देता है। इसलिए 10 मई को इस साल मदर्स डे के रूप में मनाया जाएगा। बता दें कि मदर्स डे हर साल मई के दूसरे रविवार को दुनिया भर में मनाया जाता है। पिछली बार 12 मई को मदर्स डे मनाया गया, मगर इस बार दूसरा रविवार 10 मई को पड़ रहा है, जिसकी वजह से इस साल इसी दिन मदर्स डे मनाया जाएगा। 

मई के दूसरे रविवार को क्यों मनाया जाता है ये खास दिन?

तत्कालीन अमेरिकी प्रेसिडेंट वुड्रो विल्सन ने 9 मई 1914 को एक कानून पास किया था। इस कानून में मई महीने के हर दूसरे रविवार को मदर्स डे मनाने को कहा गया था। इस कानून के बाद अमेरिका के अलावा कई देश मई के दूसरे रविवार को मदर्स डे मनाने लगे। 

ऐसे हुई थी मदर्स डे की शुरुआत

अमेरिका में सबसे पहले मदर्स डे की शुरुआत हुई थी। यहां एक अमेरिकन एक्टिविस्ट एना जार्विस सिर्फ अपनी मां के साथ रहती थीं क्योंकि वो अपनी मां से बहुत प्यार करती थीं। उनकी न कभी शादी हुई और न वो कभी मां बनीं। ऐसे में उनकी मां के अलावा इस दुनिया में उनका कोई नहीं था। मगर मां का निधन होने के बाद वो अकेली हो गईं। ऐसे में मां को प्यार जताने के लिए उन्होंने इस दिन की शुरुआत की। अमेरिका में मदर्स डे की शुरुआत भले ही हुई हो, लेकिन धीरे-धीरे पूरी दुनिया इस दिन को मनाने लगी। 

आप कैसे मना सकते हैं मदर्स डे?

मदर्स डे के खास मौके पर हर कोई अपनी मां को कुछ न कुछ खास तोहफा भेंट कर सकता है। ये पूरी तरह से व्यक्ति पर निर्भर करता है कि वो अपनी मां को क्या देना चाहता है। आमतौर पर लोग मां को वो गिफ्ट देना पसंद करते हैं, जो या तो मां को बेहद पसंद हो या फिर उन्हें उस सामान की सबसे ज्यादा जरुरत हो। कई लोग मां को छोटी सी ट्रिप या वेकेशन पर भी ले जाते हैं। 

टॅग्स :मदर्स डेअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल