लाइव न्यूज़ :

Israel–Hamas war: युद्धविराम के लिए तैयार हुआ हमास, इजरायल को शर्तें मंजूर नहीं, राफा में घुस सकते हैं इजरायली सेना के टैंक

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: May 7, 2024 10:29 IST

उच्च स्तर की कूटनीतिक वार्ता से एक ऐसे समझौते के लिए आशा की किरण जगी थी जो कम से कम 7 महीने पुराने युद्ध में विराम ला सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देहमास ने सोमवार, 6 मई को मिस्र और कतर के संघर्ष विराम प्रस्ताव को स्वीकार कर लियाइज़रायल ने कहा है कि यह समझौता उसकी मूल मांगों को पूरा नहीं करता हैदक्षिणी गाजा शहर राफा पर हमले को आगे बढ़ा रहा है इज़रायल

Israel–Hamas war: फिलिस्तीनी आतंकवादी समूह हमास ने सोमवार, 6 मई को मिस्र और कतर के संघर्ष विराम प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया। लेकिन इज़रायल ने कहा है कि यह समझौता उसकी मूल मांगों को पूरा नहीं करता है और वह दक्षिणी गाजा शहर राफा पर हमले को आगे बढ़ा रहा है। हालांकि इजरायल ने कहा है कि वह बातचीत जारी रखेगा। उच्च स्तर की कूटनीतिक वार्ता से एक ऐसे समझौते के लिए आशा की किरण जगी थी जो कम से कम 7 महीने पुराने युद्ध में विराम ला सकता है।

इज़रायल दक्षिणी गाजा के शहर राफा पर जमीनी हमले की योजना बना रहा है। इस कदम का संयुक्त राज्य अमेरिका ने कड़ा विरोध किया है और दुनिया के बाकी देशों ने चेतावनी दी है कि यह वहां शरण लेने वाले लगभग 14 लाख फिलिस्तीनियों के लिए विनाशकारी होगा। हमास ने संघर्ष विराम समझौते को अचानक स्वीकार कर लिया। इसके कुछ घंटे पहले ही इज़रा.ल ने राफा के पूर्वी इलाकों से लगभग 100,000 फिलिस्तीनियों को निकालने का आदेश दिया था।

इजरायली सेना ने कहा है कि वह पूर्वी राफा में हमास के खिलाफ "लक्षित हमले" कर रही थी। माना जाता है कि हमास ने राफा में ही बाकी बचे बंधकों को रखा हुआ है। इजरायल ने बंधकों की रिहाई के लिए जारी युद्धविराम समझौते की चर्चा में हमास को सीधी चेतावनी दी है। साथ ही ये भी कहा है कि अगर इतने समय में हमास किसी निर्णय पर नहीं पहुंचा तो  वह राफा सैन्य अभियान को आगे बढ़ाएगा। 

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन और अन्य पश्चिमी अधिकारियों की कई चेतावनियों के बावजूद, नेतन्याहू ने गाजा में हमास के आखिरी गढ़ राफा में सैन्य आक्रमण शुरू करने की प्रतिज्ञा की है। बता दें कि युद्ध 7 अक्टूबर को हमास आतंकवादियों द्वारा इज़रायल पर किए गए हमले के कारण शुरू हुआ था जिसमें 1,200 लोग मारे गए थे और 253 बंधक बनाए गए थे। इजरायल ने गाजा को नियंत्रित करने वाले हमास को खत्म करने की कसम खाई है। इस युद्ध के कारण 20 लाख से ज्यादा की आबादी विस्थापित हो चुकी है। 34,000 से अधिक फिलिस्तीनी मारे गए हैं। 

टॅग्स :इजराइलHamasमिस्रEgyptArmy
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वक्यों व्हाइट हाउस के नीचे नया बंकर बनवा रहे हैं डोनाल्ड ट्रम्प?, जो बाहर रहेंगे उनका क्या?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका