लाइव न्यूज़ :

हैती में भूकंप पीड़ितों को मदद का इंतजार, खाद्य सामान की चोरी

By भाषा | Updated: August 21, 2021 12:40 IST

Open in App

लेस कायेस (हैती), 21 अगस्त (एपी) हैती में आए विध्वंसकारी भूकंप के कारण बड़ी संख्या में लोग बेघर हो गए हैं और भुखमरी का सामना कर रहे हैं तथा कुछ मामलों में तो उन्होंने शुक्रवार को जरूरत के सामान चोरी भी किए। कैरिबियाई देश में 14 अगस्त को 7.2 तीव्रता का भूकंप आया था जिसमें करीब 2,200 लोगों की मौत हो गयी, 12,000 से अधिक घायल हो गए तथा 1,00,000 से अधिक मकान क्षतिग्रस्त हो गए। छोटे बंदरगाह शहर लेस कायेस में एपी के फोटोग्राफर ने लोगों को रेड क्रॉस परिसर में खड़े एक ट्रक से सामान चुराते हुए देखा। देश की नागरिक सुरक्षा एजेंसी के अधिकारी जीन माइकल सबा ने यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि पुलिस खाद्य सामान से भरे ट्रक को सुरक्षित निकालने में कामयाब रही। उन्होंने यह नहीं बताया कि कितना सामान चुराया गया। लेस कायेस के समीप वे तेरे शहर में भी चोरी की ऐसी घटनाएं सामने आयी। हैती में राहत कार्य की धीमी गति से लोग काफी नाराज हैं लेकिन शुक्रवार को पहली बार इतने बड़े पैमाने पर राहत सामग्री की चोरी की घटनाएं हुई। जिन ट्रकों को लूटा गया उनमें से कुछ अमेरिका के गैर-लाभकारी समूह ‘फूड फॉर द पुअर’ के काफिले का हिस्सा थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइजराइल-हमास युद्धविरामः 7 बंधकों को ‘रेड क्रॉस’ को सौंपा, 1900 से अधिक फलस्तीनी कैदियों के बदले 20 जीवित बंधकों को रिहा करेगा हमास

विश्वHaiti Deadly Gang Attack: निर्मम?, जो गोली से बचा उसे चाकू घोंपा, सो रहे लोगों पर क्रूर हमला, 70 लोगों को काट डाला

भारतब्लॉग: रक्तदान : ताकि रक्त के अभाव में न जाए किसी की जान

विश्वयोगेश कुमार गोयल का ब्लॉग: मानवता की सेवा का दूसरा नाम बन चुका है रेडक्रॉस

भारतरेडक्रॉस दिवस: मानवीय कार्यों में बेहद अहम रहा है रेडक्रॉस का योगदान

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!