लाइव न्यूज़ :

इराक: हैकर ने बगदाद में लगे इलेक्ट्रॉनिक होर्डिंग को हैक कर चलाया पॉर्न, आरोपी गिरफ्तार-इस कारण किया था हैकिंग

By आजाद खान | Updated: August 23, 2023 11:58 IST

दावा किया जा रहा है कि हैकर ने यह हैकिंग इसलिए की है क्योंकि संबंधित कंपनी से उसके कुछ लेनदेन की समस्या थी।

Open in App
ठळक मुद्देइराक के बगदाद में एक हैकर को गिरफ्तार किया गया है। इस पर बगदाद में लगे इलेक्ट्रॉनिक होर्डिंग को हैक कर उस पर पॉर्न चलाने का आरोप लगा है। ऐसे में इस कारण बगदाद में लगे कई इलेक्ट्रॉनिक होर्डिंग अभी भी बंद है।

बगदाद: इराक की राजधानी बगदाद में इलेक्ट्रॉनिक होर्डिंग पर अश्लील क्लिप जारी होने के बाद कई होर्डिंग को कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया है। दरअसल, इराकी अधिकारियों द्वारा विज्ञापन के लिए रास्तों में कुछ होर्डिंग लगाए गए थे। ऐसे में इन में से एक होर्डिंग में रविवार को अश्लील क्लिप जारी किया गया था। 

यह क्लिप एक हैकर जारी किया गया था जिसमें होर्डिंग के स्क्रीन पर पॉर्न चलते हुए देखा गया था। ऐसे में जांच के बाद पुलिस ने बाद में हैकर को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी के गिरफ्तारी के बाद भी कई ऐसे जगहों पर अभी भी ये इलेक्ट्रॉनिक होर्डिंग को अभी तक चालु नहीं किया गया है। 

क्या है पूरा मामला

शफ़ाक न्यूज़ के अनुसार, रविवार को मध्य बगदाद के उकबा बिन नफेह स्क्वायर में एक स्क्रीन पर अश्लील क्लिप चलाया गया था। रिपोर्ट में कहा गया है कि "अनैतिक क्लिप" को सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित करने के बाद इराकी सुरक्षा अधिकारियों ने विज्ञापन प्रदर्शित करने वाली स्क्रीन को अस्थायी रूप से बंद करने का निर्णय लिया था।

उधर सीएनएन की अगर माने तो शुरुआती जांच में यह पता चला है कि आरोपी हैकर ने ऐसा इसलिए किया था क्योंकि कंपनी के मालिक के साथ उसकी कुछ वित्तीय समस्याएं थी और इससे वह नाराज था और गुस्से में ऐसी हरकत की है। 

अधिकारियों ने क्या कहा है

घटना पर बोलते हुए इराकी आंतरिक मंत्रालय ने एक बयान में है कि "न्यायिक अनुमोदन प्राप्त करने और फील्ड वर्क, ऑडिटिंग और निगरानी कैमरों की निगरानी के बाद, संघीय खुफिया और जांच एजेंसी हैकिंग को अंजाम देने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने में सक्षम थी।"

बता दें कि इससे पहले इराकी सरकार ने अश्लील वेबसाइटों को ब्लॉक करने की योजना की घोषणा की थी। लेकिन यह अभी तर साफ नहीं है कि सरकार की यह नीति कितने हद कर प्रभावी हो सकती है।  

टॅग्स :इराकBaghdadPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्ट2 देसी कट्टा, 2 जिंदा कारतूस और हथियार बनाने के कई उपकरण बरामद, अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा