लाइव न्यूज़ :

खाड़ी की दिग्गज विमानन कंपनी एमिरेट्स का फैसला वापस, ‘हिंदू भोजन’ देती रहेगी कंपनी

By भाषा | Updated: July 4, 2018 23:16 IST

कंपनी ने एक बयान में कहा था, ‘ग्राहकों को उपलब्ध उत्पादों व सेवाओं की नियमित समीक्षा के तहत एमिरेट्स हिंदू भोजन के विकल्प को बंद करने की पुष्टि कर सकती है।’

Open in App

नयी दिल्ली, चार जुलाई: खाड़ी की प्रमुख विमानन कंपनी एमिरेट्स ने अपनी उड़ानों में ‘हिंदू भोजन’ का विकल्प समाप्त करने का फैसला रद्द कर दिया है। कंपनी का कहना है कि उसने यह कदम ग्राहकों की राय के आधार पर उठाया है।

इससे पहले कल ही कंपनी ने घोषणा की थी कि वह अपनी उड़ानों में ‘हिंदू भोजन’ का विकल्प समाप्त कर रही है और उसके हिंदू यात्री अब ‘क्षेत्र विशेष के शाकाहारी व विशेष व्यंजनों’ में से कुछ चुन सकते हैं। 

कंपनी ने आज एक बयान में कहा, "ग्राहकों से मिली टिप्पणियों व राय के आधार पर एमिरेट्स अपनी उड़ानों में ‘हिंदू भोजन’ का विकल्प जारी रखने की पुष्टि करती है।" इसका कहना है कि इससे उसके हिंदू यात्रियों को सुविधा रहेगी। दुबई की यह कंपनी अनेक भारतीय शहरों को उड़ानों का परिचालन करती है।

इससे पहले मंगलवार को कंपनी ने एक बयान में कहा था, ‘ग्राहकों को उपलब्ध उत्पादों व सेवाओं की नियमित समीक्षा के तहत एमिरेट्स हिंदू भोजन के विकल्प को बंद करने की पुष्टि कर सकती है।’

अमीरात एयरलाइंस में अब नहीं मिलेगा "हिन्दू भोजन", कंपनी ने कहा- शाकाहारी भोजन के कई विकल्प हैं उपलब्ध

कंपनी ने कहा था कि उसके हिंदू यात्री अब क्षेत्र विशेष के शाकाहारी व विशेष व्यंजनों में से किसी के लिए आर्डर कर सकते हैं। कंपनी शाकाहारी जैन भोजन व भारतीय शाकाहारी भोजन आदि की पेशकश करती है।

टॅग्स :फ्लाइट
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारATF Price: क्या 1 अप्रैल से महंगा हो जाएगा हवाई सफर? जेट फ्यूल के दाम ₹2 लाख के पार, एयरलाइन कंपनियों की बढ़ी मुश्किलें

भारतDGCA New Rules: अब फ्लाइट में मिलेगी 60% सीटें मुफ्त, भारतीय यात्रियों के लिए राहत; सरकार ने एयरलाइंस को दिया आदेश

भारतAir India Fare Hike: हवाई सफर पर युद्ध का साया, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज; यात्रियों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

विश्वFlight Fare Rises: दुबई रूट पर 80% तक महंगा हुआ हवाई किराया, यूरोप जाने वालों की भी जेब हो रही खाली

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल