लाइव न्यूज़ :

चीन ने कहा- 'यूके, फ्रांस और जर्मनी ने अमेरिका के चेहरे पर लगाए तमाचे और वह डिजर्व भी करता है'

By पल्लवी कुमारी | Updated: August 22, 2020 14:23 IST

कोरोना वायरस को लेकिन अमेरिका लगातार चीन पर आरोप लगा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कई बार कोविड-19 को लेकर चीन को जिम्मेदार ठहरा चुके हैं। ट्रंप ने कई बार ये भी कहा है कि चीन को उनके गुस्सा झेलना होगा।

Open in App
ठळक मुद्देचीन ने अपने अखबार में लिखा है कि  ईरान के साथ न्यूक्लियर डील से अमेरिका के अलग होने का फैसला राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लिया था। ग्लोबल टाइम्स ने लिखा है कि 2003 के इराक युद्ध के बाद ये सबसे दृढ़ समय है जब अमेरिका को उसके यूरोपीय सहयोगी देशों ने "नहीं" कहा है।

बीजिंग: चीन की कम्यूनिस्ट पार्टी से जुड़ा अखबार ग्लोबल टाइम्स ने अफने संपादकीय में लिखा है कि ब्रिटेन (UK)फ्रांस और जर्मनी ने  एक संयुक्त बयान जारी कर ईरान पर प्रतिबंधों को फिर से लागू करने की अमेरिका की योजना को खारिज कर दिया। ग्लोबल टाइम्स ने लिखा है, यूके, फ्रांस और जर्मनी का संयुक्त बयान अमेरिका के चेहरे पर एक तमाचा है। चीन ने कहा है कि और ये थप्पड़ अमेरिका डिजर्व करता है। 

ग्लोबल टाइम्स ने लिखा है कि 2003 के इराक युद्ध के बाद ये सबसे दृढ़ समय है जब अमेरिका को उसके यूरोपीय सहयोगी देशों ने "नहीं" कहा है। जिसने ईरान के मुद्दे पर अमेरिका को अकेला और अलग कर दिया है। चीन ने यह बयान गुरुवार को जारी किया है। 

डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)

अखबार ने लिखा है, संयुक्त राष्ट्र की ओर से ईरान पर लगाया गया प्रतिबंध 18 अक्टूबर 2020 को खत्म हो रहा है। अमेरिका ने ईरान पर फिर से प्रतिबंध लगाने के लिए संयुक्त राष्ट्र में प्रस्ताव रखा था, लेकिन उसे सिर्फ डोमिनिका का समर्थन मिला था। अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने गुरुवार को संयुक्त राष्ट्र को सूचित किया कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव 2231 में शामिल स्नैपबैक तंत्र को ट्रिगर कर रहा है। 

अमेरिका मई 2018 में ईरान के साथ न्यूक्लियर डील के समझौते से अलग हो गया था। चीन का कहना है कि इसकी वजह से अमेरिका को ईरान पर प्रतिबंध लगाने का कोई कानूनी हक नहीं है, लेकिन इसके बावजूद अमेरिका गैंगस्टर की तरह काम कर रहा है और खुद को सुपर पावर होने की स्थिति में दिखा रहा है।

शी जिनपिंग और डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) " title="शी जिनपिंग और डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) "/>
शी जिनपिंग और डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)

चीने कहा है कि कई पश्चिमी मीडिया आउटलेट कहते हैं कि अमेरिका का उद्देश्य ईरान को अलग-थलग करना है, लेकिन वाशिंगटन खुद को अलग कर रहा है। यह बहुत दूर चला गया है, अपने हितों और लक्ष्यों के बारे में जो पूरी दुनिया को समर्थन करना चाहिए। 

चीन ने कहा है कि ईरान भौगोलिक रूप से यूरोप के करीब है, और देश की स्थिरता यूरोप के लिए महत्वपूर्ण है। चीन ने अपने अखबार में लिखा है कि  ईरान के साथ न्यूक्लियर डील से अमेरिका के अलग होने का फैसला राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लिया था। ट्रंप प्रशासन ने ईरान परमाणु समझौते को छोड़ने से न केवल यूरोप की सुरक्षा को खतरा पैदा किया है, बल्कि इसके आर्थिक हितों को भी कमजोर किया है। यूरोप के व्यापारिक हित भी ईरान के साथ जुड़े हैं। 

टॅग्स :चीनअमेरिकाडोनाल्ड ट्रम्पशी जिनपिंग
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट