लाइव न्यूज़ :

CIA की पहली महिला निदेशक बनीं जिना हास्पेल, अमेरिकी सीनेट की पुष्टि

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: May 18, 2018 09:57 IST

सीआईए के अगले निदेशक पद के लिए जिना को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नामित किया था।

Open in App

वाशिंगटन, 18 मईः अमेरिकी सीनेट ने जिना हास्पेल को सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी (सीआईए) का अगला निदेशक बनाए जाने की पुष्टि कर दी है। वह सीआई की पहली महिला निदेशक होंगी। अमेरिका में 9/11 हमले के बाद सीआईए के पूछताछ कार्यक्रम में उनकी भूमिका की विपक्ष द्वारा भारी आलोचना की जा रही थी। लेकिन छह डेमोक्रेटिक सीनेटरों के समर्थन के साथ उन्होंने 45 के मुकाबले 54 वोट हासिल कर जीत हासिल की। 

सीआईए के अगले निदेशक पद के लिए जिना को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नामित किया था। उनकी जीत के तुरंत बाद पर ट्रंप ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘‘हमारी नई सीआईए निदेशक जिना हास्पेल को बधाई।’’ देश के 70 साल के इतिहास में सीआईए की वह पहली महिला निदेशक होंगी।

जिना करीब तीन दशक से सीआईए अधिकारी हैं और जल्द ही सीआईए प्रमुख के तौर पर शपथ ग्रहण करेंगी। वह अफ्रीका, यूरोप और विश्व में कई खुफिया जगहों पर काम कर चुकी हैं। पिछले साल उन्हें सीआईए का उप-निदेशक चुना गया था। 

बता दें, सीनेट के समक्ष अपनी नियुक्ती की पुष्टि की सुनवायी के दौरान जिना ने कहा था आतंकवादी समूहों और पाकिस्तानी परमाणु वैज्ञानिकों के बीच संभावित संबंधों को लेकर गंभीर चिंता है और हम इसपर करीब से नजर रखेंगे। जिना ने सुनवायी के दौरान खुद को प्रताड़ना कार्यक्रम के खिलाफ बताया था और कहा था कि उनकी समझ और मजबूत नैतिकता उन्हें राष्ट्रपति के ऐसे किसी भी आदेश का पालन करने से रोकेगी जो उन्हें आपत्तिजनक लगेगा।

सुनवायी के दौरान जिना ने कहा था कि उनके नेतृत्व में सीआईए उस विवादित हिरासत एवं पूछातछ कार्यक्रम को दोबारा शुरू नहीं करेगा, जिसके तहत 9/11 हमले के बाद 'ब्लैक साइटों' पर कार्रवाई की गई थी।(खबर इनपुट-भाषा)

टॅग्स :सीआईअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."