लाइव न्यूज़ :

जॉर्ज फ्लॉयड की हत्याः मिनियापोलिस के पूर्व पुलिस अधिकारी डेरेक चौविन को 22 साल जेल की सजा

By भाषा | Updated: June 26, 2021 15:10 IST

अमेरिका में अश्वेत जॉर्ज फ्लॉयड की हत्याः पूर्व पुलिस अधिकारी डेरेक चौविन ने फ्लॉयड की गर्दन को अपने घुटने से दबाया था जिसके कारण दम घुटने से उनकी मौत हो गयी थी।

Open in App
ठळक मुद्देचाौविन को आगामी संघीय नागरिक अधिकारों की सुनवाई के दौरान अधिकतम सजा होगी।मिनिसोटा में किसी पुलिस अधिकारी को मिली अब तक की सबसे लंबी अविध की सजा है।न्यायाधीश पीटर काहिल ने राज्य के दिशानिर्देशों से ऊपर उठकर इसके तहत तय 12 साल छह महीने की सजा से अधिक का दंड सुनाया।

मिनियापोलिसः अमेरिका में अश्वेत जॉर्ज फ्लॉयड की हत्या के मामले में मिनियापोलिस के पूर्व पुलिस अधिकारी डेरेक चौविन को 22 साल छह महीने जेल की सजा सुनायी गयी है।

चौविन ने फ्लॉयड की गर्दन को अपने घुटने से दबाया था जिसके कारण दम घुटने से उनकी मौत हो गयी थी।इस घटना के बाद अमेरिका में नस्ली भेदभाव के खिलाफ सबसे बड़ा आंदोलन हुआ था। यह फैसला ऐसे वक्त में आया जब करीब एक साल की चुप्पी के बाद चौविन ने फ्लॉयड के परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की और उम्मीद जतायी कि आखिरकार अब ‘‘उनके मन को कुछ शांति मिलेगी।’’

अश्वेत व्यक्ति की हत्या के मामले में किसी पुलिस अधिकारी को दी गयी अब तक कि यह सबसे लंबी अवधि वाली जेल की सजा है। हालांकि फ्लॉयड के परिवार और अन्य अब भी निराश है क्योंकि अभियोजकों ने इस अपराध के लिए चौविन को 30 साल की सजा देने का अनुरोध किया था।

अच्छे बर्ताव पर चौविन (45) को अपनी दो तिहाई सजा पूरी करने या करीब 15 साल जेल में बिताने के बाद पैरोल पर रिहा किया जा सकता है। मिनियापोलिस प्रदर्शन की नेता नेकिमा लेवी आर्मस्ट्रॉन्ग ने कहा, ‘‘सिर्फ सजा की अवधि अधिक होना ही पर्याप्त नहीं है।’’

न्यायाधीश पीटर काहिल ने राज्य के दिशानिर्देशों से ऊपर उठकर इसके तहत तय 12 साल छह महीने की सजा से अधिक का दंड सुनाया और चौविन को अपने अधिकार और पद के दुरुपयोग तथा फ्लॉयड के प्रति क्रूरता दिखाने का दोषी पाया। फ्लॉयड के परिवार के वकील बेन क्रम्प ने कहा कि परिवार को उम्मीद है कि चाौविन को आगामी संघीय नागरिक अधिकारों की सुनवाई के दौरान अधिकतम सजा होगी।

उन्होंने कहा कि यह मिनिसोटा में किसी पुलिस अधिकारी को मिली अब तक की सबसे लंबी अविध की सजा है। उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन वास्तविक न्याय तभी होगा जब अमेरिका में अश्वेत पुरुषों और महिलाओं को महज रंग के आधार पर पुलिस के हाथों मारे जाने का डर नहीं होगा।’’

टॅग्स :अमेरिकाक्राइम न्यूज हिंदीजो बाइडन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब