लाइव न्यूज़ :

'पाकिस्तान ने भारत के हमले के डर से अभिनंदन वर्धमान को किया था रिहा, सेना प्रमुख के कांप रहे थे पैर'

By रामदीप मिश्रा | Updated: October 29, 2020 07:06 IST

अयाज सादिक ने विपक्षी नेताओं को बताया कि कुरैशी ने पीपीपी और पीएमएल-एन और सेना प्रमुख जनरल क़मर जावेद बाजवा सहित संसदीय नेताओं के साथ एक बैठक में अभिनंदन को मुक्त करने के लिए कहा था।

Open in App
ठळक मुद्दे पाकिस्तान के एक सांसद ने दावा किया कि भारत के हमले के डर से भारतीय वायु सेना के पायलट अभिनंदन वर्धमान को अचानक रिहा कर दिया था।सादिक ने कहा कि विपक्ष ने अभिनंदन सहित सभी मुद्दों में सरकार का समर्थन किया था, लेकिन आगे समर्थन नहीं कर पाएंगे।

इस्लामाबादः पाकिस्तान के एक सांसद ने बुधवार को देश की संसद में दावा किया कि भारत के हमले के डर से इमरान खान सरकार ने भारतीय वायु सेना के पायलट अभिनंदन वर्धमान को अचानक रिहा कर दिया था। दरअसल, पिछले साल फरवरी में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए एक हवाई हमले के दौरान वर्धमान का लड़ाकू विमान पाकिस्तान की जमीन में जा गिरा था, जिसके बाद पाकिस्तान ने उन्हें हिरासत में ले लिया था।

खबरों के अनुसार, नेशनल असेंबली में एक भाषण में पाकिस्तान मुस्लिम लीग-एन (पीएमएल-एन) के नेता अयाज सादिक ने कहा कि विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने एक महत्वपूर्ण बैठक में कहा था कि अगर पाकिस्तान ने अभिनंदनको नहीं छोड़ा, तो भारत रात 9 बजे तक पाकिस्तान पर हमला करेगा।

अयाज सादिक ने विपक्षी नेताओं को बताया कि कुरैशी ने पीपीपी और पीएमएल-एन और सेना प्रमुख जनरल क़मर जावेद बाजवा सहित संसदीय नेताओं के साथ एक बैठक में अभिनंदन को मुक्त करने के लिए कहा था।

सादिक ने कहा, 'मुझे याद है कि शाह महमूद कुरैशी उस बैठक में थे, जिसमें इमरान खान ने भाग लेने से इनकार कर दिया था और सेनाध्यक्ष जनरल बाजवा कमरे में आए थे, उनके पैर कांप रहे थे और पसीना-पसीना थे। विदेश मंत्री ने कहा कि भगवान के लिए अभिनंदन को जाने दो क्योंकि भारत रात 9 बजे पाकिस्तान पर हमला कर सकता था।'

सादिक ने कहा कि विपक्ष ने अभिनंदन सहित सभी मुद्दों में सरकार का समर्थन किया था, लेकिन आगे समर्थन नहीं कर पाएंगे। फरवरी 2019 में अभिनंदन वर्धमान पूरे भारत के सुपरहीरो बन गए थे। उन्होंने अपने मिग 21 विमान से न सिर्फ पाकिस्तान को अमेरिका से मिले अत्याधुनिक एफ 16 को मार गिराया था, बल्कि तीन दिन तक दुश्मन की हिरासत में रहने के बाद पूरे सम्मान के साथ वापस लौट आए थे।

टॅग्स :अभिनंदन वर्तमानपाकिस्तानइमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्वरेड कार्पेट पर गिरे पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार, टूटा कंधा?, वीडियो वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा