लाइव न्यूज़ :

भारत में अमेरिका के अगले राजदूत के तौर पर नामित गार्सेटी ग्लासगो में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए

By भाषा | Updated: November 4, 2021 13:57 IST

Open in App

ग्लासगो, चार नवंबर भारत में अमेरिका के अगले राजदूत के तौर पर नामित लॉस एंजिलिस के मेयर एरिक गार्सेटी स्कॉटलैंड में यहां आयोजित संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन में भाग लेते समय कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए।

गार्सेटी के कार्यालय ने ट्विटर के माध्यम से घोषणा की कि मेयर बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए।

लॉस एंजिलिस के 42वें मेयर के कार्यालय ने ट्वीट किया, ‘‘मेयर गार्सेटी आज कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। उनकी तबियत ठीक है और वह होटल में अपने कमरे में पृथक-वास में रह रहे हैं। उनका टीकाकरण हो चुका है।’’

कैलिफोर्निया के सबसे बड़े शहर और अमेरिका के दूसरे सबसे बड़े शहर के मेयर के कार्यालय ने इस संबंध में फिलहाल विस्तृत जानकारी नहीं दी है।

‘द लॉस एंजिलिस टाइम्स’ समाचार पत्र ने बताया कि 50 वर्षीय मेयर स्कॉटलैंड के ग्लासगो में बुधवार को संक्रमित पाए गए। वह ग्लासगो में संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन में भाग ले रहे थे।

समाचार पत्र ने गार्सेटी के प्रवक्ता एलेक्स कोमिसर के हवाले से बताया कि मेयर इस समय ‘‘ग्लासगो में होटल के अपने कमरे में पृथकवास में रह रहे हैं और उनमें ‘‘बीमारी के मामूली लक्षण’’ हैं।

कोमिसर ने बताया कि गार्सेटी सम्मेलन के दौरान रोजाना रैपिड एंटीजन जांच कर रहे थे, जिनमें वह संक्रमित नहीं पाए गए थे। उन्होंने बृहस्पतिवार को घर लौटने से पहले मंगलवार को पीसीआर जांच कराई, जिसके बाद उनके बुधवार सुबह संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

रिपोर्ट में व्हाइट हाउस के प्रतिनिधि के हवाले से बताया कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन भी जलवायु सम्मेलन में शामिल हुए थे, लेकिन उनके और गार्सेटी के बीच इस दौरान बातचीत नहीं हुई।

ब्रिटेन की अध्यक्षता में ग्लासगो में 31 अक्टूबर से सीओपी-26 का आयोजन किया जा रहा है और उसका समापन 12 नवंबर को होगा। ब्रिटेन ने इस आयोजन के लिए इटली के साथ साझेदारी की है।

बाइडन ने जुलाई में गार्सेटी को भारत का राजदूत नामित किया था। गार्सेटी 2013 से लॉस एंजिलिस के मेयर है। यदि सीनेट गार्सेटी के नाम की पुष्टि कर देती है, तो वह केनेथ जेस्टर का स्थान लेंगे, जिन्हें अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल में भारत में अमेरिका का राजदूत नामित किया गया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र के रूपरेखा समझौते (यूएनएफसीसीसी) के लिए पक्षकारों के 26वें शिखर सम्मेलन (सीओपी-26) में वैश्विक नेताओं के सम्मेलन (डब्ल्यूएलएस) में शामिल होने के लिए रविवार को ग्लासगो पहुंचे थे और मंगलवार को वहां से लौटे। इस दौरान उन्होंने कई द्विपक्षीय बैठकें की थीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना