लाइव न्यूज़ :

भगोड़े दाऊद इब्राहिम का 'समधी' होना जावेद मियांदाद के लिए फक्र की बात, बोले- "दाऊद ने मुसलमानों के लिए बहुत कुछ किया है, वो 'वैसे' नहीं हैं"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 20, 2024 08:53 IST

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर जावेद मियांदाद ने भारत के सबसे कुख्यात भगोड़े दाऊद इब्राहिम के साथ अपने पारिवारिक संबंध पर गर्व महसूस करते हुए कहा कि दाऊद परिवार के संबंध रखना उसके लिए बेहद 'सम्मान' की बात है।

Open in App
ठळक मुद्देजावेद मियांदाद ने कहा कि दाऊद परिवार के संबंध रखना उसके लिए बेहद 'सम्मान' की बात हैमियांदाद ने कहा कि उनके समधी और अंडरवर्ल्ड डॉन ने मुसलमानों के लिए बहुत कुछ किया हैमेरे लिए बेहद फक्र की बात है कि दाउद ने अपनी बेटी का निकाह मेरे बेटे के साथ किया है

इस्लामाबाद: पाकिस्तान क्रिकेट के महान खिलाड़ियों में शुमार जावेद मियांदाद ने भारत के सबसे कुख्यात भगोड़े दाऊद इब्राहिम के साथ अपने पारिवारिक संबंध पर गर्व महसूस करते हुए कहा कि दाऊद परिवार के संबंध रखना उसके लिए बेहद 'सम्मान' की बात है।

इसके साथ पाक क्रिकेट के पूर्व कप्तान ने अंडरवर्ल्ड डॉन को ऐसी शख्सियत के तौर पर पेश किया, जिसने 'मुसलमानों के लिए बहुत कुछ किया है।'

मियांदाद ने पाकिस्तानी पत्रकार हसन निसार के यूट्यूब चैनल को दिये इंटरव्यू में कहा, “मैं दाऊद इब्राहिम को उनके दुबई के समय से जानता हूं। यह मेरे लिए बेहद फक्र की बात है कि उनकी बेटी ने मेरे बेटे से शादी की। मेरी बहू बहुत पढ़ी-लिखी है। वह एक कॉन्वेंट स्कूल में पढ़ी और फिर आगे की शिक्षा लेने के लिए एक प्रसिद्ध विश्वविद्यालय में गई है।"

समाचार वेबसाइट हिदुस्तान टाइम्स के अनुसार जावेद मियांदाद के बेटे जुनैद की शादी दाऊद इब्राहिम की बेटी माहरुख से साल 2005 में हुई थी। दोनों का निकाह दुबई में बेहद कड़ी सुरक्षा के घेरे में हुआ था। मियांदाद ने दाऊद के संबंधों पर आगे कहा कि उनके परिवार के बारे में लोगों की 'गलत धारणा' है।

मियादांद ने कहा, “असली दाऊद इब्राहिम को समझना आसान नहीं है। लोग परिवार के बारे में जिस तरह सोचते हैं, वे वैसे नहीं हैं।”

मालूम हो कि दाऊद इब्राहिम भारत का सबसे 'वांछित आतंकवादी' है, जहां उसने मार्च 1993 के सिलसिलेवार बम विस्फोटों की साजिश रची थी। दाउद की रची उस साजिश में मुंबई में 250 से अधिक लोगों की जान चली गई थी।

दाउद की 'डी-कंपनी' पूरी दुननिया में संगठित अपराध सिंडिकेट चलाती है। ऐसा माना जाता है कि दाऊद पाकिस्तान के सबसे बड़े शहर कराची के पॉश क्लिफ्टन इलाके में रहता है। हालांकि पाकिस्तान ने बार-बार इस बात से इनकार किया है कि दाउद उसके यहां रहता है।

वहीं मियांदाद की बात करें तो उन्होंने लगभग 20 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर में पाकिस्तान के लिए 124 टेस्ट और 233 एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।

बेहद शानदार बल्लेबाज मियादांद ने टेस्ट क्रिकेट में 8832 रन और 23 शतक बनाए, जबकि वनडे में उन्होंने आठ शतकों के साथ 7381 रन बनाए हैं। इसके अलावा 66 साल के मियादांद तीन बार पाकिस्तान टीम के कोच रहे हैं।

टॅग्स :दाऊद इब्राहिमजावेद मियांदादपाकिस्तानपाकिस्तान क्रिकेट टीम
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

क्रिकेटBAN vs PAK, 2nd Test: मुशफिकुर रहीम ने अपना 14वां टेस्ट शतक जड़ा, 16,000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे किए

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत