लाइव न्यूज़ :

भारतीय मूल के अग्रिम पंक्ति के कर्मी, कलाकार ब्रिटेन की नववर्ष सम्मान सूची में शामिल

By भाषा | Updated: December 31, 2020 18:54 IST

Open in App

लंदन, 31 दिसंबर भारतीय मूल के अग्रिम पंक्ति के कई कर्मियों, शिक्षाविदों, अभिनेताओं और संगीतकारों के नाम ब्रिटेन की वार्षिक नववर्ष सम्मान सूची में शामिल हैं।

बृहस्पतिवार को जारी की गई सूची में कुल 1,239 लोगों के नाम हैं।

इस सूची में जहां फॉर्मूला वन चैंपियन लेविस हैमिल्टन और ब्रिटिश अदाकारा शीला हैनकॉक का नाम है, वहीं ब्रिटिश भारतीय टेलीविजन एवं बॉलीवुड अदाकारा नीना वाडिया और सटन कॉलेज में प्रिंसिपल दीपानविता गांगुली के नाम भी शामिल हैं।

इस सम्मान सूची में स्थान बनाने वाले 14.2 प्रतिशत लोग अश्वेत, एशियाई या अल्पसंख्यक जातीय सामुदायिक पृष्ठभूमि से हैं।

सूची में पोर्ट्समाउथ हॉस्पिटल्स एनएचएस ट्रस्ट के प्रोफेसर पार्थ सारथी कर के साथ ही कारोबारी लॉर्ड दलजीत राणा का नाम भी शामिल है।

इन लोगों को अपने-अपने क्षेत्रों में असाधारण योगदान देने की वजह से सम्मान के लिए चुना गया है।

सूची में वेस्ट मिडलैंड्स निवासी संगीतकार स्टीवन कपूर का नाम भी शामिल है।

इनके अलावा अन्य कई लोगों को भी वार्षिक पुरस्कार के लिए चुना गया है।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने अपने-अपने क्षेत्रों में योगदान के लिए इन लोगों की प्रशंसा की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में अपने निर्णयों के लिए याद किए जाएंगे नीतीश कुमार, नई सरकार के लिए जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की होगी बड़ी चुनौती

भारतबिहार के मुख्यमंत्री की घोषणा कल, 15 अप्रैल को शपथ ग्रहण समारोह, सीएम की रेस में सबसे आगे यह चेहरा

बॉलीवुड चुस्कीपाकिस्तान में US-ईरान बातचीत के बाद, नेटिज़न्स ने पूछा, ‘होटल का बिल कौन भरेगा?’ परेश रावल ने दिया मजेदार जवाब

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की प्रक्रिया निर्णायक मोड़ पर, 14-15 अप्रैल होगा अहम दिन, पीएम मोदी के भी भाग लेने की संभावना, जदयू-भाजपा नेताओं के बीच अहम बैठक जारी 

क्रिकेटआखिर कब तक बुमराह उठाएंगे मुंबई इंडियंस भार?, डुप्लेसी ने कहा- केवल 4 ओवर करते बूम-बूम, आखिर 16 ओवर पर सोचे हार्दिक?

विश्व अधिक खबरें

विश्वमादक पदार्थ की तस्करी, अमेरिकी सेना ने दो नावों पर किया हमला, 5 ढेर, सितंबर 2025 से 168 की मौत

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

विश्वकब शर्मिंदा होंगे अमेरिका और इजराइल?

विश्वपाकिस्तान को लेकर इतना बवाल क्यों?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी