लाइव न्यूज़ :

अगले महीने से पाकिस्तान यात्रा के इच्छुक लोगों को इलैक्ट्रॉनिक माध्यम से वीजा के लिए करना होगा आवेदन

By भाषा | Updated: January 29, 2021 21:41 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 29 जनवरी पाकिस्तान ने सोमवार से अपने सभी दूतावासों में वीजा (मैनुअल) जारी करने पर रोक लगाने की घोषणा करते हुए अनिवासी पाकिस्तानियों और देश की यात्रा करने के इच्छुक लोगों से इलैक्ट्रॉनिक माध्यम से वीजा के लिये आवेदन करने को कहा है।

'डॉन' समाचार पत्र की खबर के अनुसार, अमेरिका में स्थित पाकिस्तानी दूतावास के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यह बदलाव दुनियाभर में पाकिस्तान के सभी मिशनों पर लागू होता है और वे एक फरवरी से वीजा जारी करना बंद कर देंगे। अब पाकिस्तान की यात्रा के इच्छुक लोगों को इलैक्ट्रॉनिक माध्यम से वीजा के लिए आवेदन करना होगा।

इस बदलाव से उत्तरी अमेरिका और यूरोप, विशेषकर ऐसे देशों में रहने वाले लाखों पाकिस्तानी प्रभावित हो सकते हैं, जहां दोहरी नागरिकता रखने की अनुमति नहीं है।

खबर में कहा गया है कि यहां तक कि दोहरी नागरिकता की अनुमति देने वाले देशों ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, कनाडा और अमेरिका में भी लोग अपने मौजूदा पासपोर्ट पर दिए गए वीजा पर यात्रा करने को तरजीह देते हैं। अपने मूल देश के पासपोर्ट पर यात्रा करना अक्सर संदेह पैदा करता है।

अमेरिका में स्थित पाकिस्तानी दूतावास की ओर से बृहस्पतिवार को जारी अधिसूचना में कहा गया है, ''ई-वीजा व्यवस्था पूरी तरह लागू करने के पाकिस्तान सरकार के निर्देशों का पालन करते हुए अमेरिका में पाकिस्तानी दूतावास और सभी वाणिज्य दूतावास एक फरवरी से वीजा जारी करना बंद कर देंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

पूजा पाठPanchang 11 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 11 April 2026: आज वृषभ समेत इन 4 राशिवालों के लिए रहेगा शनि भारी, अचानक आ सकती है बड़ी परेशानी

विश्व अधिक खबरें

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर