लाइव न्यूज़ :

फ्रांस, जर्मनी ने डब्ल्यूएचओ प्रमुख टेड्रोस गेब्रेयेसस को दूसरे कार्यकाल के लिए नामित किया

By भाषा | Updated: September 24, 2021 18:21 IST

Open in App

जिनेवा, 24 सितंबर (एपी) जर्मनी और फ्रांस ने कहा है कि उन्होंने और यूरोपीय संघ के अन्य देशों ने इथियोपिया के टेड्रोस ए. गेब्रेयेसस को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक के तौर पर दूसरे कार्यकाल के लिए नामित किया है।

ऐसा पहली बार हुआ है कि संयुक्त राष्ट्र स्वास्थ्य एजेंसी के शीर्ष पद के लिए किसी उम्मीदवार को उनके अपने देश द्वारा नामित नहीं किया गया है।

टेड्रोस, पिछले 19 महीनों के दौरान कोरोना वायरस महामारी का मुकाबला करने में विश्व स्वास्थ्य संगठन की कोशिशों को लेकर वैश्विक स्तर पर चर्चा में रहे हैं। अगले डब्ल्यूएचओ महानिदेशक का चुनाव वैश्विक स्वास्थ्य एजेंसी की मई 2022 में होने वाली अगली वार्षिक सभा की बैठक में होगा। महानिदेशक का कार्यकाल पांच वर्षों का होता है।

जिनेवा में फ्रांस और जर्मनी के राजनयिक मिशन ने ट्विटर पर डब्ल्यूएचओ प्रमुख पद के लिए टेड्रोस का समर्थन करने की घोषणा की।

डब्ल्यूएचओ ने अपनी वेबसाइट पर कहा है कि उम्मीदवारों की पूरी सूची की घोषणा नवंबर तक करने की उसकी योजना नहीं है, लेकिन कुछ राजनयिक अधिकारियों ने बताया कि टेड्रोस की इस पद के लिए किसी से प्रतिस्पर्धा नहीं हो सकती है।

जिनेवा में एक राजनयिक अधिकारी ने बताया कि यूरोपीय संघ के 15 अन्य सदस्यों ने भी टेड्रोस को नामित किये जाने का समर्थन किया है।

उल्लेखनीय है कि टेड्रोस के नेतृत्व के तहत डब्ल्यूएचओ को पिछले साल अमेरिका के ट्रंप प्रशासन से कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा था। दरअसल, स्वास्थ्य एजेंसी पर वुहान में कोविड-19 की उत्पत्ति होने के बाद महामारी से निपटने के चीन के शुरूआती प्रयासों की बढ़-चढ़ कर सराहना करने के आरोप लगे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

विश्व अधिक खबरें

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर