लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में दुकान में चोरी के आरोप में चार महिलाओं को निर्वस्त्र कर पिटाई

By भाषा | Updated: December 7, 2021 22:17 IST

Open in App

(एम जुल्करनैन)

लाहौर, सात दिसंबर पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में लोगों के एक समूह ने दुकान से चोरी करने का आरोप लगाकर एक किशोरी सहित चार महिलाओं को निर्वस्त्र किया और सड़क पर घसीट कर उनसे मारपीट की। घटना सोमवार को लाहौर से करीब 180 किलोमीटर दूर फैसलाबाद में हुई।

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में एक किशोरी सहित चार महिलाओं को अपने आस-पास के लोगों से विनती करते हुए देखा गया कि उन्हें बदन ढकने दें लेकिन उन्हें लाठियों से पीटा गया।

महिलाओं को रोते हुए और लोगों से उन्हें जाने देने का अनुरोध करते देखा गया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। उन्हें एक घंटे तक सड़कों पर निर्वस्त्र परेड कराया गया। घटना के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पंजाब पुलिस हरकत में आई।

पंजाब पुलिस के एक प्रवक्ता ने मंगलवार को एक ट्वीट में कहा, ‘‘हमने इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के संबंध में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।’’ उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और इसमें शामिल सभी आरोपियों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा। कानून के संबंधित प्रावधानों के तहत पांच संदिग्धों और कई अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

मामले के अनुसार पीड़िताओं ने बताया कि वे फैसलाबाद के बावा चक बाजार में कूड़ा उठाने गई थीं। शिकायत में महिलाओं ने कहा है, ‘‘हमें प्यास लगी थी और उस्मान इलेक्ट्रिक स्टोर के अंदर गए और पानी की बोतल मांगी। लेकिन इसके मालिक सद्दाम ने हम पर चोरी करने के इरादे से दुकान में घुसने का आरोप लगाया। सद्दाम और अन्य लोगों ने हमें पीटना शुरू कर दिया। फिर उन्होंने निर्वस्त्र कर घसीटा और मारपीट की। उन्होंने निर्वस्त्र करने के बाद हमारे वीडियो भी बनाए... भीड़ में से किसी ने भी इस अत्याचार को रोकने के लिए दोषियों को रोकने की कोशिश नहीं की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब