लाइव न्यूज़ :

काबुल में पुलिस को निशाना बनाकर किए गए विस्फोटों में दो पुलिसकर्मियों समेत चार लोगों की मौत

By भाषा | Updated: December 26, 2020 22:14 IST

Open in App

काबुल, 26 दिसंबर (एपी) अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में शनिवार सुबह कई बम विस्फोट हुए, जिसमें दो पुलिस अधिकारियों समेत चार लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस प्रवक्ता फिरदौस फरमार्ज़ ने कहा कि पश्चिमी काबुल में एक पुलिस वाहन से चिपकाये गए एक चुंबकीय बम में विस्फोट से चार लोगों की मौत हो गई और दो नागरिक घायल हो गए।

फरमार्ज़ ने बताया कि दक्षिणी काबुल में भी शनिवार सुबह पुलिस की कार में लगे एक बम के फटने से दो अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि पूर्वी काबुल में एक तीसरा चुंबकीय बम विस्फोट हुआ, लेकिन उसमें कोई हताहत नहीं हुआ।

स्वास्थ्य मंत्रालय की उप प्रवक्ता माउमा जाफरी ने कहा कि दो विस्फोटों के कारण मारे गए चार लोगों के शव अस्पताल लाए गए जबकि चार घायलों को भी भर्ती कराया गया है।

शहर में कम से कम दो अन्य विस्फोटों की भी खबरें हैं, लेकिन पुलिस ने इसको लेकर तत्काल कोई विवरण नहीं दिया।

इस बीच, शोलगारा जिले के पुलिस प्रमुख आरिफ इकबाली ने कहा कि सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी का वाहन उत्तरी बल्ख प्रांत में सड़क किनारे लगे बम की चपेट में आ गया। इस घटना में अधिकारी की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि हमले में बल्ख प्रांत के सैन्य अधिकारी मोहम्मद तारिक को निशाना बनाया गया था।

काबुल में हुए हमलों की जिम्मेदारी अभी तक किसी ने भी नहीं ली है। हालांकि, इस्लामिक स्टेट समूह ने हाल के महीनों में राजधानी में कई हमले किए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व अधिक खबरें

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?