लाइव न्यूज़ :

उत्तरी चीन में गैस विस्फोट में चार लोगों की मौत, 47 घायल

By भाषा | Updated: October 21, 2021 19:27 IST

Open in App

(के जे एम वर्मा)

बीजिंग, 21 अक्टूबर उत्तर-पूर्वी चीन के लिओनिंग प्रांत की राजधानी शेनयांग में एक रेस्तरां में हुए गैस विस्फोट में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 47 अन्य व्यक्ति घायल हो गए।

विस्फोट में घायल हुए सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल पर बचाव अभियान के लिए 100 से अधिक दमकलकर्मी तैनात किए गए है।

ऑनलाइन साझा किए गए वीडियो फुटेज में तीन मंजिला इमारत के जमींदोज होने की तस्वीरें दिखाई गई हैं। वीडियो में पूरे क्षेत्र में मलबा पड़ा हुआ दिख रहा है। सरकारी सीजीटीएन टीवी की खबर में बताया गया है कि आसपास की इमारतें प्रभावित हुई हैं। रेस्तरां के पास खड़ी कारों को भी नुकसान पहुंचा है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि विस्फोट के कारण ऐसा लगा जैसे कोई बम गिराया गया हो।

पास के एक नूडल रेस्तरां के मालिक ने कहा, ''एक जोरदार धमाका हुआ। मैं लगभग उछल गया था।''

वह घटनास्थल से लगभग 50 मीटर दूर थे।

उन्होंने चाइना न्यूजवीक को बताया कि विस्फोट के कारण टूटे शीशे और धूल हर जगह बिखर गई। उनका खुद का व्यवसाय भी बुरी तरह प्रभावित हो गया।

खबर में कहा गया है कि नूडल रेस्तरां के मालिक ने कहा कि उसने वहां से गुजरती एक बस को देखा, जिसकी खिड़कियां पूरी तरह से टूट गई थीं और दर्जनों घायल लोग सड़क पर पड़े थे, जिन्हें एंबुलेंस में ले जाया जा रहा था।

कई सूत्रों के हवाले से मीडिया में आई खबरों में कहा गया है कि क्षेत्र में पहले गैस पाइपलाइन का निर्माण कार्य किया गया था। गैस कंपनी ने पुष्टि की कि निर्माण कार्य पिछली रात हुआ था। यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि विस्फोट से इसका कोई संबंध है या नहीं।

खबर में कहा गया है कि गैस कंपनी ने कथित तौर पर जांच में सहयोग करने के लिए श्रमिकों को घटनास्थल पर भेजा है और कहा है कि इल संबंध में आधिकारिक घोषणा की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्व अधिक खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो