लाइव न्यूज़ :

बराक ओबामा ने स्कूल में अपने दोस्त की तोड़ दी थी नाक, जानें पूरा मामला

By अनुराग आनंद | Updated: February 24, 2021 10:04 IST

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपने राष्ट्रपति होने के पहले व इसके बाद नस्लवाद को लेकर जो महसूस किया उसके संबंध में बीते दिनों खुलासा किया है। 

Open in App
ठळक मुद्देबराक ओबामा ने अमेरिका में नस्लीय भेदभाव के खिलाफ राष्ट्रपति रहते हुए और इससे पहले भी मुखर रूप से लड़ाई लड़ी है।2015 में एक साक्षात्कार के दौरान, बराक ओबामा ने कहा था कि अमेरिका अभी पूरी तरह से नस्लवाद से उबर नहीं पाया है।

नई दिल्ली: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने मंगलवार को बताया कि एक लॉकर रूम को लेकर उनकी अपने दोस्त से लड़ाई हो गई थी। इस लड़ाई के दौरान उनके दोस्त ने उनपर नस्लीय टिप्पणी कर दी थी। इस टिप्पणी को सुनकर ओबामा को इतना गुस्सा आया था कि उन्होंने स्कूली छात्र की नाक तोड़ दी थी।

टाइम्स नाऊ के मुताबिक, बराक ओबामा ने ब्रूस स्प्रिंगस्टीन के साथ पॉडकास्ट साक्षात्कार के दौरान इस घटना को साझा किया है। ओबामा ने यह भी बताया कि इस लड़ाई से पहले दोनों दोस्त थे और मिलकर बॉस्केटबॉल खेला करते थे।

इस इंटरव्यू के दौरान ओबामा ने कहा कि सुनिए जब मैं स्‍कूल में था, उस समय मेरा एक मित्र था। हम साथ- साथ बास्‍केट बॉल खेलते थे। एक बार हमारे बीच लड़ाई हो गई तो उसने नस्‍ली टिप्‍पणी की। ओबामा ने कहा कि कायदे से देखा जाए तो मेरे मित्र को भी उस शब्द का मतलब नहीं पता था, लेकिन वह बस इतना जानता था कि इस शब्‍द के जरिए वह मुझे आहत कर सकता है।

अमेरिका नस्लवाद से पूरी तरह से उबर नहीं पाया है: ओबामा ने एक बार कहा था

बराक ओबामा ने अमेरिका में नस्लीय भेदभाव के खिलाफ राष्ट्रपति रहते हुए और इससे पहले भी मुखर रूप से लड़ाई लड़ी है। 2015 में एक साक्षात्कार के दौरान, बराक ओबामा ने कहा था कि अमेरिका अभी पूरी तरह से नस्लवाद से उबर नहीं पाया है। दक्षिण कैरोलीन के एक चर्च में घातक शूटिंग के तुरंत बाद की ओबामा ने ये टिप्पणियां की थी। ओबामा ने कहा था कि अमेरिका में अब भी उनके लिए N-शब्द (नीग्रो) का उपयोग किया जाता है।

सदियों की बुराई को कोई समाज इतना आसानी से नहीं मिटा सकता है-

ओबामा ने कहा कि 200-300 साल पहले से जिस बुराई की गिरफ्त में समाज है, उसे वह एक रात में पूरी तरह से नहीं मिटा सकता है। उन्होंने साथ ही कहा कि यह बगैर शालीनता के किसी को पब्लिक में निगर (नीग्रो) कहने का एक मामला भर नहीं है। इससे यह पता नहीं चलता कि अमेरिकी समाज में नस्लभेद आज भी मौजूद है या नहीं। न ही यह प्रत्यक्ष भेदभाव का कोई मामला भर है। 

टॅग्स :बराक ओबामाअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा