लाइव न्यूज़ :

Twitter Elon Musk: 12.8 करोड़ अमेरिकी डॉलर बकाये का भुगतान नहीं किया, ट्विटर के पूर्व सीईओ अग्रवाल और मुख्य कानूनी अधिकारी गड्डे ने मस्क के खिलाफ मुकदमा दायर किया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 5, 2024 10:54 IST

Twitter Elon Musk: ट्विटर के पूर्व मुख्य वित्तीय अधिकारी नेड सेगल और जनरल काउंसिल सीन एडगेट ने कैलिफोर्निया के उत्तरी जिले के अमेरिकी जिला न्यायालय में टेस्ला और स्पेसएक्स के प्रमुख और एक्स कॉर्प के खिलाफ मुकदमा दायर किया है।

Open in App
ठळक मुद्देमस्क के मन में अग्रवाल, गड्डे, सेगल और एडगेट के लिए बहुत अधिक गुस्सा है। ट्विटर के सार्वजनिक शेयरधारकों के हितों का जोरदार प्रतिनिधित्व किया।29 नवंबर, 2021 से 27 अक्टूबर, 2022 तक मंच के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रहे।

Twitter Elon Musk: ट्विटर के पूर्व सीईओ पराग अग्रवाल और मुख्य कानूनी अधिकारी विजया गड्डे सहित कंपनी की पिछली नेतृत्व टीम ने एलन मस्क के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। इसमें कहा गया गया है कि अरबपति कारोबारी ने उन्हें बिना किसी कारण के निकाल दिया और 12.8 करोड़ अमेरिकी डॉलर के बकाये का भुगतान नहीं कर रहे हैं। अग्रवाल, गड्डे, ट्विटर के पूर्व मुख्य वित्तीय अधिकारी नेड सेगल और जनरल काउंसिल सीन एडगेट ने कैलिफोर्निया के उत्तरी जिले के अमेरिकी जिला न्यायालय में टेस्ला और स्पेसएक्स के प्रमुख और एक्स कॉर्प के खिलाफ मुकदमा दायर किया है।

मुकदमे में कहा गया है कि मस्क के मन में अग्रवाल, गड्डे, सेगल और एडगेट के लिए बहुत अधिक गुस्सा है, क्योंकि इन लोगों ने मस्क के ट्विटर सौदे से पीछे हटने की कोशिस करने के दौरान ट्विटर के सार्वजनिक शेयरधारकों के हितों का जोरदार प्रतिनिधित्व किया।

मुकदमे में यह भी कहा गया है कि उनके प्रयासों के चलते मस्क ने जीवन भर बदला लेने की कसम खाई है। अग्रवाल ने 2011 से 2022 तक ट्विटर में काम किया और 29 नवंबर, 2021 से 27 अक्टूबर, 2022 तक मंच के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रहे।

टॅग्स :एलन मस्कTwitter.comपराग अग्रवालअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."