लाइव न्यूज़ :

पूर्व रूसी राष्ट्रपति ने यूक्रेन को परमाणु हमले की धमकी दी, मॉस्को पर ड्रोन हमले से तिलमिलाया है रूस

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: July 31, 2023 16:38 IST

मेदवेदेव ने कहा है कि अगर नाटो द्वारा समर्थित आक्रामण सफल रहा और उन्होंने हमारी भूमि का एक हिस्सा तोड़ दिया तो हमें परमाणु हथियार का उपयोग करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। मेदवेदेव ने कहा कि कोई अन्य विकल्प ही नहीं होगा।

Open in App
ठळक मुद्देरूस और यूक्रेन के बीच जंग शुरू हुए 500 से ज्यादा दिन हो चुके हैंयूक्रेन के ड्रोन अब सीधे मास्को को निशाना बना रहे हैंपूर्व रूसी राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव ने परमाणु हमले की धमकी दी

नई दिल्ली: रूस और यूक्रेन के बीच जंग शुरू हुए 500 से ज्यादा दिन हो चुके हैं। ये जंग अब समय के साथ और खतरनाक होती दिख रही है। रूसी मिसाइल हमलों के जवाब में यूक्रेन के ड्रोन अब सीधे मास्को को निशाना बना रहे हैं और इससे स्थिति और भी बिगड़ने की आशंका है।

हाल ही में यूक्रेन के ड्रोन्स ने मास्को पर हमला किया जिससे रूस तिलमिलाया हुआ है। व्लादिमीर पुतिन के सहयोगी और पूर्व रूसी राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव ने धमकी दी है कि अगर यूक्रेन का जवाबी हमला सफल रहा तो मॉस्को परमाणु हथियार तैनात करने के लिए "मजबूर" हो जाएगा।  मेदवेदेव ने कहा है कि अगर नाटो द्वारा समर्थित आक्रामण सफल रहा और उन्होंने हमारी भूमि का एक हिस्सा तोड़ दिया तो हमें परमाणु हथियार का उपयोग करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। मेदवेदेव ने कहा कि कोई अन्य विकल्प ही नहीं होगा।  पूर्व रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि वे यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि वैश्विक परमाणु आग न भड़के। लेकिन इसके लिए हमारे दुश्मनों को हमारे योद्धाओं की (सफलता) के लिए प्रार्थना करनी चाहिए।

इससे पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदिमिर ज़ेलेंस्की ने मॉस्को सहित कई ठिकानों पर ड्रोन हमलों के बाद रूसी राष्ट्रपति  पुतिन को चेतावनी दी कि युद्ध अब रूस में लौट रहा है। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा कि आज तथाकथित 'विशेष सैन्य अभियान' का पांच सौ बाईसवां दिन है, जिसके रूसी नेतृत्व को एक या दो सप्ताह तक चलने की उम्मीद थी।। यूक्रेन मजबूत हो रहा है। धीरे-धीरे, युद्ध रूस के क्षेत्र में, उसके प्रतीकात्मक केंद्रों और सैन्य अड्डों पर लौट रहा है। 

बता दें कि यूक्रेनी ड्रोन हमलों के बाद रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसने रविवार तड़के तीन यूक्रेनी ड्रोनों को मार गिराया था। यूक्रेन ने पिछले एक सप्ताह में इस तरह के दूसरे मामले में मास्को पर हमला करने की कोशिश की थी, जिससे सरकारी कार्यालयों में स्थित एक ऊंची इमारत को नुकसान पहुंचा था।

यूक्रेन ने इससे पहले महत्वपूर्ण क्रीमिया ब्रिज पर भी ड्रोन हमला किया था। हालात ऐसे हैं कि अगर जरा सी भी चिंगारी भड़की तो जंग परमाणु हथियारों के प्रयोग तक जा सकता है। 

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादरूसयूक्रेनव्लादिमीर पुतिन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्ववोलोडिमिर जेलेंस्की का दावा; रूस-ईरान ने मिलाया हाथ? पेश किए खुफिया सहयोग के सबूत

ज़रा हटकेVladimir Putin घुटनों पर बैठे! गोल्ड मेडलिस्ट को ऐसे सम्मानित किया, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टसवाल है सभी वहां कर क्या रहे थे?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा