लाइव न्यूज़ :

सिंगापुर से वापस श्रीलंका लौटेंगे पूर्व राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे, जानें क्या है वजह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 26, 2022 16:20 IST

वर्ष 1948 के बाद से देश के सबसे खराब आर्थिक संकट से निपटने में विफल रहने के लिये पूर्व राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के खिलाफ महीनों के सार्वजनिक विरोध प्रदर्शन के बाद लोग राष्ट्रपति भवन में घुस गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देअगले दिन सिंगापुर के लिए रवाना हुए थे।13 जुलाई को भागकर पहले मालदीव चले गये थे।गुणवर्धने परिवहन एवं राजमार्ग और मास मीडिया मंत्री भी हैं।

कोलंबोः श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे छिपे नहीं हैं और सिंगापुर से उनके स्वदेश लौटने की संभावना है। कैबिनेट प्रवक्ता बंडुला गुणवर्धने ने मंगलवार को इस बारे में जानकारी दी। राजपक्षे (73) नौ जुलाई को हुये लोगों के विद्रोह के बाद श्रीलंका से भाग गए थे।

वर्ष 1948 के बाद से देश के सबसे खराब आर्थिक संकट से निपटने में विफल रहने के लिये राजपक्षे के खिलाफ महीनों के सार्वजनिक विरोध प्रदर्शन के बाद लोग राष्ट्रपति भवन में घुस गए थे। राजपक्षे पहले 13 जुलाई को भागकर पहले मालदीव चले गये थे और वहां से अगले दिन सिंगापुर के लिए रवाना हुए थे।

साप्ताहिक कैबिनेट मीडिया ब्रीफिंग में राजपक्षे के बारे में पूछे जाने पर, कैबिनेट प्रवक्ता गुणवर्धने ने संवाददाताओं से कहा कि पूर्व राष्ट्रपति छिपे नहीं हैं और उनके सिंगापुर से लौटने की संभावना है । गुणवर्धने ने कहा कि वह ऐसा नहीं मानते हैं कि पूर्व राष्ट्रपति देश छोड़कर भाग गए हैं और छिपे हुए हैं।

गुणवर्धने परिवहन एवं राजमार्ग और मास मीडिया मंत्री भी हैं। हालांकि, उन्होंने राजपक्षे की संभावित वापसी के बारे में कोई अन्य विवरण नहीं दिया। सिंगापुर ने श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति को 14 जुलाई को निजी यात्रा पर देश में प्रवेश करते ही 14 दिनों का अल्पकालिक यात्रा पास प्रदान किया था।

‘डेली मिरर’ की खबर के अनुसार, श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति को हिरासत में लेने के लिए सिंगापुर के अटॉर्नी जनरल से किए गए अनुरोध पर टिप्पणी करते हुए, कैबिनेट प्रवक्ता ने कहा कि यदि कोई स्थिति है, तो देश में जिम्मेदार अधिकारी यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाएंगे कि पूर्व राष्ट्रपति को कोई नुकसान न हो। 

टॅग्स :Gotabaya RajapaksaSri LankaRanil Wickremesinghe
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'धन्यवाद भारत': पश्चिम एशिया संकट के बीच श्रीलंका को भारत से 38,000 मीट्रिक टन ईंधन मिला, राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने जताया आभार

विश्वश्रीलंका ने US युद्धक विमानों को उतरने की अनुमति देने से किया इनकार, कहा- किसी के आगे झुकेंगे नहीं, तटस्थता की नीति पर रहेंगे अडिग

क्रिकेटसाहिबजादा फरहान ने श्रीलंका के खिलाफ 59 गेंदों में जड़ा शतक, टी20 विश्वकप के एक एडिसन में दूसरी सेंचुरी लगाई

क्रिकेटपाकिस्तान को टी20 विश्वकप के सेमीफ़ाइनल में पहुँचने के लिए श्रीलंका को 64 रन से हराना होगा या 13.1 ओवर में हासिल करना होगा टारगेट

क्रिकेटSri Lanka vs New Zealand: सैंटनर की कप्तानी पारी से न्यूजीलैंड की 61 रन से धमाकेदार जीत, श्रीलंका 107 पर ढेर

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा