लाइव न्यूज़ :

अदालत ने पूर्व प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी को देश की रिश्वत रोधी संस्था के पास 13 दिन की हिरासत में भेजा

By भाषा | Updated: July 19, 2019 20:28 IST

यह इकाई तरल प्राकृतिक गैस (एलएनजी) के कतर से आयात मामले में संविदा को लेकर अरबों रुपये के घोटाले की जांच कर रही है। अब्बासी अगस्त 2017 से मई 2018 के बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के रूप में सेवा दे चुके हैं। उन्हें बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) की टीम ने लाहौर में गिरफ्तार किया था।

Open in App
ठळक मुद्देन्यायाधीश मोहम्मद बाशीर के समक्ष पेश हुए जिन्होंने एनएबी की 13 दिन की हिरासत की याचिका को स्वीकार कर लिया।रिश्वत रोधी इकाई को अब एक अगस्त को पूर्व प्रधानमंत्री को अदालत में पेश करने का आदेश दिया।

पाकिस्तान की एक अदालत ने पूर्व प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी को देश की रिश्वत रोधी संस्था के पास 13 दिन की हिरासत में भेजा है।

यह इकाई तरल प्राकृतिक गैस (एलएनजी) के कतर से आयात मामले में संविदा को लेकर अरबों रुपये के घोटाले की जांच कर रही है। अब्बासी अगस्त 2017 से मई 2018 के बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के रूप में सेवा दे चुके हैं। उन्हें बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) की टीम ने लाहौर में गिरफ्तार किया था।

वह उस दौरान एक संवाददाता सम्मेलन आयोजित करने इस्लामाबाद जा रहे थे। पाकिस्तान मुस्लिम लीग (पीएमएल-एन) के नेता जवाबदेही अदालत में न्यायाधीश मोहम्मद बाशीर के समक्ष पेश हुए जिन्होंने एनएबी की 13 दिन की हिरासत की याचिका को स्वीकार कर लिया और रिश्वत रोधी इकाई को अब एक अगस्त को पूर्व प्रधानमंत्री को अदालत में पेश करने का आदेश दिया।

वहीं पूर्व प्रधानमंत्री ने अदालत के बाहर खड़े मीडियाकर्मियों से कहा कि इस मामले में कुछ नहीं है। 

टॅग्स :पाकिस्तानकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट