लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान: इमरान खान इस्लामाबाद हाई कोर्ट से गिरफ्तार, धक्का देते हुए रेंजर्स ने गाड़ी में बैठाया; जज भड़के

By विनीत कुमार | Updated: May 9, 2023 16:00 IST

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के चीफ और पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें इस्लामाबाद हाई कोर्ट के बाहर से पाकिस्तानी रेंजर्स ने पकड़ा।

Open in App
ठळक मुद्देइस्लामाबाद हाई कोर्ट से इमरान खान को पाकिस्तानी रेंजर्स ने गिरफ्तार किया।इमरान खान को जिस अंदाज में धक्का देते हुए पकड़कर गाड़ी में बैठाया गया, इसका वीडियो भी सामने आया है।इमरान खान को उस समय पकड़ा गया जब वे पेशी के लिए इस्लामाबाद हाई कोर्ट पहुंचे थे।

इस्लामाबाद: पाकिस्‍तान के पूर्व पीएम इमरान खान को गिरफ्तार कर लिया गया है। पाकिस्‍तानी रेंजर्स ने मंगलवार दोपहर इस्‍लामाबाद हाई कोर्ट के बाहर से इमरान खान को गिरफ्तार किया। पाकिस्तानी अखबार 'डॉन' के अनुसार इमरान की पार्टी पीटीआई के वकील फैसल चौधरी ने इमरान खान के पकड़े जाने की पुष्टि की है।

इमरान खान को उस समय पकड़ा गया जब वे पेशी के लिए इस्लामाबाद हाई कोर्ट पहुंचे थे। वहीं, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) नेता फवाद चौधरी ने ट्वीट किया कि इस्लामाबाद हाई कोर्ट पर 'रेंजर्स ने कब्जा कर लिया है और वकीलों को प्रताड़ित किया जा रहा है।' उन्होंने कहा, 'इमरान खान की कार को घेर लिया गया है।'

पीटीआई का दावा है कि गिरफ्तार किए जाने के दौरान इमरान खान को पाकिस्तानी रेंजर्स ने धक्का दिया और वह घायल हो गए हैं। इस बीच सामने आए एक वीडियो में नजर आता है कि इमरान को बड़ी संख्या में सैनिक घेरे हुए हैं और पकड़कर एक गाड़ी में बैठा रहे हैं। इस दौरान वहां अफरातफरी का माहौल है। 

इससे पहले इमरान खान के ट्विटर हैंडल से एक वीडियो पोस्ट किया गया था जो उनके इस्लामाबाद हाई कोर्ट में पेशी के लिए निकलने से पहले शूट किया गया था। इसमें इमरान कहते नजर आ रहे हैं कि उन पर कोई केस नहीं है और सत्ता में बैठे लोग उन्हें जेल में डालना चाहते हैं। इमरान ने कहा, 'मैं इसके लिए तैयार हूं।'

इमरान की गिरफ्तारी पर भड़के इस्लामाबाद हाई कोर्ट के जज

'डॉन' की रिपोर्ट के अनुसार इमरान खान की पेशी से पहले ही उन्हें पकड़े जाने पर इस्लामाबाद हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस आमेर फारूक बेहद नाराज हुए। उन्होंने तत्काल इस्लाबाद पुलिस चीफ, गृह विभाग सचिव और एडिशनल अटॉर्नी जनरल को तलब किया और 15 मिनट के अंदर पेश होने को कहा।

हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस ने साथ ही नाराजगी जताते हुए कहा कि अगर इस्लाबाद पुलिस चीफ पेश नहीं होते हैं तो वे प्रधानमंत्री को कोर्ट के सामने पेश होने का समन भी भेज सकते हैं। जस्टिस फारूक ने कहा, 'कोर्ट आईए और बताया जाए कि इमरान को क्यों गिरफ्तार किया गया और किस केस में किया गया।'

टॅग्स :पाकिस्तानइमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?