लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानी मूल के पूर्व ब्रिटिश सांसद लॉर्ड नज़ीर अहमद को यौन शोषण के मामले में हुई साढ़े पांच साल की जेल

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 6, 2022 18:17 IST

ब्रिटेन की शेफील्ड क्राउन कोर्ट में जस्टिस लैवेंडर ने नजीर अहमद को यौन शोषण का दोषी मानते हुए जेल की सजा सुनाई।

Open in App
ठळक मुद्देनजीर अहमद साल 1969 में पिता के साथ पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर  से यूके चले गए थेसाल 1998 में तत्कालीन पीएम टोनी ब्लेयर ने नजीर को हाउस ऑफ लॉर्ड्स में नियुक्त किया थासाल 2020 में मजीर अहमद ने हाउस ऑफ लॉर्ड्स से इस्तीफा दे दिया था

ब्रिटेन की कोर्ट ने पाकिस्तानी  मूल के ब्रिटिश नेता लॉर्ड नजीर अहमद को लगभग 5 दशक पहले दो बच्चों के साथ यौन शोषण के मामले में दोषी मानते हुए साढ़े पांच साल के जेल की सजा सुनाई है। लेबर पार्टी के वरिष्ठ नेता लॉर्ड नजीर अहमद को यह सजा 70 के दशक में दो लोगों का यौन उत्पीड़न करने के दोषी पाये जाने पर मिली है।

जानकारी के मुताबिक जिस यह वाकया हुआ था, दोनों पीड़ित नाबालिग थे। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में जन्में नजीर अहमद पाकिस्तान की ओर से 'कश्मीर मुद्दे' को लेकर काफी मुखर रहते हैं। जब नरेंद्र मोदी की सरकार ने जम्मू-कश्मीर से संबंधित धारा 370 को खत्म किया था तो नजीर ने इसकी काफी आलोचना की थी। इसे अलावा नजीर अहमद कई बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ ट्विटर पर भी काफी मुखर रहते थे।

ब्रिटेन की शेफील्ड क्राउन कोर्ट में जस्टिस लैवेंडर ने अहमद को यौन शोषण का दोषी मानते हुए से कहा, ‘आपके कृत्यों का उस लड़के और लड़की की जिंदगी पर बहुत गहरा प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है और वे उसी के साथ जी रहे हैं जो आपने कई वर्षों पहले उनके साथ किया था।’

अहमद के खिलाफ आरोपों में उस समय 11 वर्ष की उम्र के एक लड़के ने ‘गंभीर यौन शोषण’ और 16 साल की एक लड़की के साथ नजीर अहमद के द्वारा दो बार बलात्कार का प्रयास किया जाना शामिल था। नजीर अहमद द्वारा यह दोनों ही घटनाएं 1970 के दशक में की गई थीं। 

हालांकि कोर्ट में 64 साल के नजीर अहमद ने अपने उपर लगे सभी आरोपों से इनकार करते हुए उसे “दुर्भावनापूर्ण कल्पना” का नाम दिया था। नजीर अहमद साल 1969 में अपने पिता के साथ पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर  से यूनाइटेड किंगडम चले गए थे।

नजीर अहमद ने शेफील्ड हॉलम यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की। उन्होंने रॉदरहैम की एक स्टील कारखानों में काम भी किया था और राजनैतिक रूझान के कारण बाद में लेबर पार्टी में शामिल हो गये थे।

नजीर अहमद को साल 1998 में तत्कालीन प्रधान मंत्री टोनी ब्लेयर के द्वारा हाउस ऑफ लॉर्ड्स में नियुक्त किया गया था। अहमद हाउस ऑफ लॉर्ड्स में नियुक्त होने वाले पहले मुस्लिम थे। साल 2013 में उन्होंने लेबर पार्टी से इस्तीफा दे दिया और साल 2020 में अहमद ने हाउस ऑफ लॉर्ड्स से भी इस्तीफा दे दिया था। 

टॅग्स :ब्रिटेनब्रिटिश पार्लियामेंटपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!