लाइव न्यूज़ :

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिकी समकक्ष से फोन पर बात की

By भाषा | Updated: January 29, 2021 23:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 जनवरी विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को अमेरिका के नवनियुक्त विदेश मत्री एंटनी ब्लिंकेन से फोन पर बातचीत की और इस दौरान दोनों नेताओं ने बहुआयामी भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी को मजबूत बनाने तथा विस्तार देने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

इसके साथ ही उन्होंने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा को लेकर भी अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि जयशंकर और ब्लिंकेन ने भारत-अमेरिका के बीच मजबूत रक्षा तथा सुरक्षा संबंधों, बढ़ते आर्थिक रिश्तों के साथ ही स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में सहयोग की सराहना की।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘कोविड के बाद की चुनौतियों के मद्देनजर दोनों मंत्रियों ने टीकों की सुरक्षित और सुगम आपूर्ति समेत विभिन्न वैश्विक मुद्दों पर मिलकर काम करने पर सहमति जतायी। उन्होंने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा को लेकर भी अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।’’

उन्होंने कहा कि जयशंकर और ब्लिंकेन ने ‘‘बहुआयामी रणनीतिक साझेदारी को मजबूत और विस्तारित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

विश्व अधिक खबरें

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां