लाइव न्यूज़ :

सिनाई में आतंकवादी हमले में पांच सैनिकों की मौत : मिस्र के अधिकारी

By भाषा | Updated: August 1, 2021 13:56 IST

Open in App

काहिरा, एक अगस्त (एपी) इस्लामिक स्टेट संगठन के आतंकवादियों ने मिस्र के सिनाई प्रायद्वीप के अशांत उत्तरी भाग में शनिवार को एक नाके पर घात लगाकर हमला किया। हमले में कम से कम पांच सैनिकों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि शेख जुवैद शहर में हुए हमले में कम से कम छह अन्य सैनिक घायल हुए हैं जिन्हें भूमध्यसागरीय शहर अल-अरीश में सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने नाम नहीं जाहिर होने की शर्त पर बताया कि सुरक्षाकर्मियों ने गोलीबारी में तीन आतंकवादियों को मार गिराया और इलाके में अतिरिक्त सैन्य बल भेजा गया।

मिस्र के उत्तरी हिस्से के सिनाई प्रायद्वीप में वर्षों से आतंकवादियों से सैनिकों की जंग चल रही है। 2013 में सेना ने निर्वाचित राष्ट्रपति मोहम्मद मोर्सी को अपदस्थ कर दिया था जिसके बाद से क्षेत्र में हिंसा और अस्थिरता बढ़ गई है। हालांकि मोर्सी के बेहद कम अवधि के विभाजनकारी शासन के दौरान राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन हुए थे।

आतंकवादियों ने मुख्य रूप से सुरक्षा बलों, अल्पसंख्यक ईसाइयों और सेना एवं पुलिस का सहयोग करने वालों को निशाना बनाते हुए कई हमले किए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीपाकिस्तान में US-ईरान बातचीत के बाद, नेटिज़न्स ने पूछा, ‘होटल का बिल कौन भरेगा?’ परेश रावल ने दिया मजेदार जवाब

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की प्रक्रिया निर्णायक मोड़ पर, 14-15 अप्रैल होगा अहम दिन, पीएम मोदी के भी भाग लेने की संभावना, जदयू-भाजपा नेताओं के बीच अहम बैठक जारी 

क्रिकेटआखिर कब तक बुमराह उठाएंगे मुंबई इंडियंस भार?, डुप्लेसी ने कहा- केवल 4 ओवर करते बूम-बूम, आखिर 16 ओवर पर सोचे हार्दिक?

भारतनोएडा में प्रदर्शन तेज, फैक्ट्री में कामकाज ठप?, वाहनों और संपत्ति में तोड़फोड़, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, वीडियो

भारत16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहिए उपस्थित, कांग्रेस, जदयू और एलजेपी (रामविलास) ने जारी किया व्हिप

विश्व अधिक खबरें

विश्वमादक पदार्थ की तस्करी, अमेरिकी सेना ने दो नावों पर किया हमला, 5 ढेर, सितंबर 2025 से 168 की मौत

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

विश्वकब शर्मिंदा होंगे अमेरिका और इजराइल?

विश्वपाकिस्तान को लेकर इतना बवाल क्यों?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी