लाइव न्यूज़ :

अमेरिका के योंकर्स में सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत

By भाषा | Updated: December 23, 2020 20:09 IST

Open in App

योंकर्स (अमेरिका), 23 दिसंबर (एपी) अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर के योंकर्स में मंगलवार रात एक कार के दूसरी कार से टकरा जाने के कारण पांच लोगों की मौत हो गयी।

पुलिस ने बताया कि हादसे में एक कार के ड्राइवर समेत पांच लोगों की मौत हो गयी।

‘डब्ल्यूएनबीसी-टीवी’ के मुताबिक हादसा रात साढ़े नौ बजे शहर के लुडोउ पार्क इलाके में कल्वर स्ट्रीट के पास हुआ। हादसे के बाद रिवरडेल एवेन्यू को आठ घंटे से ज्यादा समय तक बंद रखा गया।

‘डब्ल्यूएनबीसी-टीवी’ के मुताबिक घटनास्थल पर गैस स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज में दिखा कि तेज गति से आ रही एक कार सामने से आ रही कार से टकरा गयी।

स्थानीय निवासी मारिया डेलगाडो ने मीडिया को बताया कि उन्होंने टक्कर की जोरदार आवाजें सुनी। घटना के बाद लोग शोर मचा रहे थे। आसपास कुछ शव पड़े थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनोएडा में प्रदर्शन तेज, फैक्ट्री में कामकाज ठप?, वाहनों और संपत्ति में तोड़फोड़, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, वीडियो

भारत16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहिए उपस्थित, कांग्रेस, जदयू और एलजेपी (रामविलास) ने जारी किया व्हिप

भारत400 स्टूडेंट्स को बांटे 1 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि, एलिट और क्लैट में अच्छी रैंक लाकर नाम रोशन करने वाले स्टूडेंट्स सम्मानित

भारतकौन हैं मानस रंजन मंगराज?, सस्मित पात्रा की जगह होंगे राज्यसभा में बीजेडी संसदीय दल नेता, उपनेता और मुख्य सचेतक सुलता देव, नवीन पटनायक ने किया बदलाव?

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

विश्व अधिक खबरें

विश्वमादक पदार्थ की तस्करी, अमेरिकी सेना ने दो नावों पर किया हमला, 5 ढेर, सितंबर 2025 से 168 की मौत

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

विश्वकब शर्मिंदा होंगे अमेरिका और इजराइल?

विश्वपाकिस्तान को लेकर इतना बवाल क्यों?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी