लाइव न्यूज़ :

अबूधाबी में बन रहा पहला हिंदू मंदिर, 888 करोड़ रुपये की लागत, मंदिर में 7 शिखर होंगे, जानें सबकुछ

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 28, 2021 20:05 IST

अबू धाबी के हिन्दू मंदिर के लिए भारत में पत्थरों, खम्भों को तराशने का काम किया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देअबू धाबी के अबू मुरेईखाह पर 27 एकड़ में इस मंदिर का क्षेत्र फैला है।निर्माण का काम फाइनल स्टेज में है जो ग्राउंड लेवल से 4.5 मीटर ऊपर है। फाउंडेशन में दो सुरंग हैं। इन सुरंगों के लिए पत्थर भारत से आए हैं। 

अबूधाबीः संयुक्त अरब अमीरात में पहले पारम्परिक हिंदू मंदिर की बुनियाद का काम अगले महीने के अंत तक पूरा हो जाएगा।

बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (BAPS) की ओर से अबू धाबी में 45 करोड़ दिरहम (करीब 888 करोड़ रुपये) की लागत से इस मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। अबू धाबी के अबू मुरेईखाह पर 27 एकड़ में इस मंदिर का क्षेत्र फैला है।

निर्माण का काम फाइनल स्टेज में है जो ग्राउंड लेवल से 4.5 मीटर ऊपर है। इस फाउंडेशन में दो सुरंग हैं। इन सुरंगों के लिए पत्थर भारत से आए हैं। इन पत्थरों को बिछाने का काम अगले हफ्ते से शुरू हो जाएगा। फाउंडेशन का काम अप्रैल के अंत तक खत्म होने के बाद मई के महीने से तराशे हुए पत्थर असेम्बल करने का काम शुरू हो जाएगा।

हाथों से तराशे गए इन पत्थरों में भारत की समृद्ध संस्कृति और इतिहास की झलक दिखने के साथ अरब प्रतीक भी होंगे। इसमें रामायण, महाभारत समेत हिन्दू पुराणों के प्रसंगों से जुड़े चित्र होंगे। मंदिर का निर्माण प्राचीन हिंदू शिल्प शास्त्र के मुताबिक किया जा रहा है।

मंदिर में 7 शिखर होंगे। ये यूएई के 7 अमीरात का भी प्रतीक होंगे। मंदिर के 2023 में पूरी तरह बन कर तैयार हो जाने की उम्मीद है।मंदिर में विजिटर्स सेंटर, पूजा हाल, लाइब्रेरी, क्लासरूम, कम्युनिटी सेंटर, एम्फीथिएटर, प्ले एरिया, बागीचे, पानी के झरने, फूड कोर्ट, बुक्स और गिफ्ट्स शॉप समेत तमाम सुविधाएं होंगी।

मंदिर के लिए अधिकतर पत्थर तराशने का काम भारत में राजस्थान और गुजरात के संगतराशों ने किया है। मंदिर के लिए गुलाबी पत्थर राजस्थान से और मार्बल इटली से मंगाया गया है। मंदिर का निर्माण प्राचीन हिंदू शिल्प शास्त्र के मुताबिक किया जा रहा है।

टॅग्स :संयुक्त अरब अमीरातदिल्लीदुबई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा