लाइव न्यूज़ :

उत्तर पश्चिमी अमेरिका में भीषण गर्मी का कहर, 12 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: June 30, 2021 12:31 IST

Open in App

वाशिंगटन, 30 जून (एपी) अमेरिका के वाशिंगटन और ओरेगोन में भीषण गर्मी के कारण करीब 12 लोगों की मौत हो गयी और बिजली की भारी मांग के बीच इसकी कटौती भी करनी पड़ी।

सिएटल और पोर्टलैंड में पारा लगातार 37.7 डिग्री सेल्सियस से अधिक है। हालांकि मंगलवार को इन शहरों में गर्मी से थोड़ी राहत मिली लेकिन स्पोकेन, पूर्वी ओरेगन के शहरों और इडाहो के शहरों में तापमान में वृद्धि देखी गयी।

राष्टूीय मौसम सेवा ने कहा कि स्पोकेन में मंगलवार को पारा 42.2 सेल्सियस पर पहुंच गया जो अभी तक वहां दर्ज किया गया सबसे अधिक तापमान है। इस शहर में सोमवार को करीब 9,300 उपभोक्ताओं के यहां बत्ती गुल हो गयी और कंपनी ने कहा कि मंगलवार दोपहर को बिजली की और कटौती की जाएगी।

इस बीच प्राधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में हाल में हुई कई मौतों का संबंध भीषण गर्मी से हो सकता है। किंग काउंटी के मेडिकल परीक्षक कार्यालय ने बताया कि दो लोगों की मौत हाइपरथर्मिया यानी कि उनके शरीर के खतरनाक स्तर तक गर्म होने के कारण हुई। सिएटल टाइम्स ने बताया कि ये मृतक 65 वर्षीय और 68 वर्षीय महिला हैं।

स्नोहोमिश काउंटी के मेडिकल परीक्षक कार्यालय ने मंगलवार को बताया कि वाशिंगटन में गर्मी के कारण 51, 75 और 77 वर्ष के तीन लोगों की मौत हो गयी।

ओरेगन के बेंड में प्राधिकारियों ने बताया कि दो बेघर लोगों की मौत अत्यधिक गर्मी के कारण होने की आशंका है।

इडाहो में कई शहरों में मंगलवार को तापमान 37.7 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया और लुइसटन में तो तापमान 46.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राष्ट्रपति जो बाइडन ने विस्कॉन्सिन में भाषण के दौरान उत्तर पश्चिम में गर्मी पर संज्ञान लिया और अत्यधिक गर्मी के लिए तैयार रहने की जरूरत पर बात की। उन्होंने कहा, ‘‘क्या किसी ने कभी सोचा था कि वह खबरों में ओरेगन के पोर्टलैंड में 116 डिग्री फैरनहीट तापमान देखेगा? लेकिन चिंता मत करिए, यह कोई वैश्विक ताप वृद्धि नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

विश्व अधिक खबरें

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर