लाइव न्यूज़ :

ट्रंप के जुबानी हमलों के बीच एफबीआई के उपनिदेशक एंड्रयू मैक्काबे ने इस्तीफा दिया

By IANS | Updated: January 30, 2018 12:59 IST

ट्रंप ने मैक्काबे पर राजनीतिक पक्षपात का आरोप लगाया है। मैक्काबे का इस्तीफा ऐसे समय में आया है, जब कयास लगाए जा रहे थे कि ट्रंप उन्हें पद से हटाना चाहते हैं।

Open in App

संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) के उपनिदेशक एंड्रयू मैक्काबे ने राष्ट्रपति ट्रंप के जुबानी हमलों के बीच इस्तीफा दे दिया। ट्रंप ने मैक्काबे पर राजनीतिक पक्षपात का आरोप लगाया है। मैक्काबे का इस्तीफा ऐसे समय में आया है, जब कयास लगाए जा रहे थे कि ट्रंप उन्हें पद से हटाना चाहते हैं। पिछले सप्ताह की मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, ट्रंप ने ओवल ऑफिस में हुई बैठक में मैक्काबे से इस्तीफा मांगा था।

बीबीसी के मुताबिक, मैक्काबे मार्च के मध्य में आधिकारिक रूप से सेवानिवृत्त होने जा रहे थे। वह सेवानिवृत्त होने तक सभी लाभों के साथ एफबीआई से वेतन प्राप्त करने के हकदार रहेंगे। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव साराह हकाबी सैंडर्स ने कहा, "यह व्हाइट हाउस का फैसला नहीं है। राष्ट्रपति की इस फैसले में कोई भूमिका नहीं है।"

ट्रंप द्वारा एफबीआई प्रमुख जेम्स कॉमे को बर्खास्त करने के बाद मई 2016 में मैक्काबे एफबीआई के कार्यवाहक निदेशक बने थे।हालांकि, इसके बाद क्रिस्टोफर रे को एफबीआई का नया निदेशक नियुक्त किया गया था।

टॅग्स :एफबीआईडोनाल्ड ट्रंपविदेश
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."

विश्वक्यों व्हाइट हाउस के नीचे नया बंकर बनवा रहे हैं डोनाल्ड ट्रम्प?, जो बाहर रहेंगे उनका क्या?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका