लाइव न्यूज़ :

कनाडा: विवादित पाकिस्तानी धार्मिक स्कॉलर मौलाना तारिक जमील को पड़ा दिल का दौरा, अस्पताल में है भर्ती

By आजाद खान | Updated: December 28, 2022 14:12 IST

मौलाना तारिक जमील के स्वास्थ को देखते हुए एनजीओ इस्लामिक रिलीफ कनाडा ने अपने यहां आयोजित एक कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देविवादित पाकिस्तानी धार्मिक स्कॉलर मौलाना तारिक जमील को दिल का दौरा पड़ा है। उनके बेटे ने ट्वीट कर जानकारी दी और जल्दी ठीक होने के लिए लोगों से दुआ की अपील भी की है। आपको बता दें कि 26 दिसंबर को वो कनाडा में एक कार्यक्रम करने जा रहे थे जो अब स्थगित कर दिया गया है।

ओटावा: विवादित पाकिस्तानी धार्मिक स्कॉलर मौलाना तारिक जमील को दिल का दौरा पड़ा है और वे अस्पताल में भर्ती है। इस बात की जानकारी उनके बेटे यूसुफ जमील ने दी है।  यूसुफ जमील ने इस बारे में एक ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने पिता के हर्ट अटैक आने की खरब दी और उनके हेल्थ को लेकर ताजा अपडेट भी शेयर किया है। 

आपको बता दें कि तारिक जमील के फॉलोअर्स पाकिस्तान के साथ पूरी दुनिया में मौजूद है। यही नहीं उनके फॉलोअर्स में नेता से लेकर अभिनेता और कई क्रिकेटर भी शामिल है। गौर करने वाली बात यह है कि इससे पहले मौलाना भारत से जुड़े कई बयानों के कारण विवाद में भी रहे हैं।

कैसी है अभी तारिक जमील की हालत

मौलाना तारिक जमील के बेटे यूसुफ जमील ने एक ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने बताया कि मौलाना अभी कनाडा में है और वहां उन्हें दिल का दौरा पड़ा है। ऐसे में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है और वहां उनका इलाज चल रहा है। 

बेटे के अनुसार, पिता की हालत अब ठीक है और वे जल्दी रिकवरी भी कर रहे है। हालांकि वह अभी भी अस्पताल में है और उनका इलाज जारी है। गौरतलब है कि उनकी यह दौरा मंगलवार (27 दिसंबर) को पड़ी है। ऐसे में बेटे ने लोगों से उनके पिता के लिए दुआ करने की भी अपील की है। 

मौलाना के है एक्टर आमिर खान के साथ अच्छे संबंध

बताया जाता है कि मौलाना तारिक जमील के साथ बॉलीवुड एक्टर आमिर खान के साथ अच्छे संबंध है और दोनों मिल भी चुके है। जानकारी के अनुसार, जब आमिर खान हज को गए थे तो इस दौरान उनकी मुलाकात तारिक जमील से हुई थी जिसके बाद दोनों के बीच घंटों तक बात हुई थी। 

ऐसे में उनके बेटे यूसुफ जमील ने अपने पिता के स्वास्थ को लेकर लोगों से किसी तरह की अफवाह न फैलाने की अपील भी है। गौरतलब है कि मौलाना का एनजीओ इस्लामिक रिलीफ कनाडा में एक कार्यक्रम था जो 21 और 26 दिसंबर को होने वाला था। ऐसे में इस कार्यक्रम को 28 दिसंबर तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।  

टॅग्स :पाकिस्तानकनाडाआमिर खान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?