लाइव न्यूज़ :

मशहूर ईरानी फिल्मकार जफर पनाही गिरफ्तार, एक हफ्ते में तीसरे फिल्म निर्देशक की हुई गिरफ्तारी

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: July 12, 2022 19:43 IST

विश्व प्रसिद्ध ईरानियन फिल्म निर्देशक जफर पनाही बीते सोमवार को पिछले हफ्ते गिरफ्तार किए गए दो फिल्म निर्देशकों मोहम्मद रसूलोफ और मुस्तफा अल-अहमद के बारे में दरयाफ्त करने पुलिस थाने गए थे, जहां पुलिस ने उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देईरानियन फिल्म निर्देशक जफर पनाही को ईरानी सरकार ने गिरफ्तार किया साल 2011 में पनाही को फिल्मों के जरिये आलोचना के लिए सरकार ने छह साल की सजा सुनायी थीजफर पनाही की फिल्म 'टैक्सी' को साल 201 5 में बर्लिन का गोल्डेन बीयर पुरस्कार मिल चुका है

तेहरान: विश्व प्रसिद्ध ईरानियन फिल्म निर्देशक जफर पनाही को ईरानी सरकार ने गिरफ्तार कर लिया है। ईरानी मीडिया के हवाले से समाचार एजेंसी ने रिपोर्ट किया है कि बीते एक हफ्ते में ईरान में जफर पनाही समेत कुल तीन फिल्म निर्देशक गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

खबरों के अनुसार जफर पनाही सोमवार को पिछले हफ्ते गिरफ्तार किए गए दो फिल्म निर्देशकों मोहम्मद रसूलोफ और मुस्तफा अल-अहमद के बारे में दरयाफ्त करने पुलिस थाने गए थे, जहां उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया गया। जफर पनाही के एक करीबी ने नाम न बताने की शर्त पर मीडिया को यह जानकारी दी है।

समाचार एजेंसी 'एसोसिएट प्रेस' ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया है कि रसूलोफ और अहमद पर सोशल मीडिया द्वारा ईरानी सरकार के खिलाफ माहौल बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मई में एक शहरी इमारत के गिर जाने से 41 लोगों की मौत हो गयी थी।

घटना के बाद ईरानी सरकार पर लापरवाही और भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे और लोगों ने इसका विरोध किया था। दोनों निर्देशकों ने भी विरोध करने वालों का समर्थन किया था।

साल 2011 में जफर पनाही को ईरानी सरकार की आलोचना करने वाली फिल्म बनाने के आरोप में छह साल की सजा सुनायी गयी थी। जफर पनाही पर 20 सालों तक फिल्म बनाने पर रोक लगायी गयी थी। पनाही के ईरान छोड़ने पर भी पाबन्दी है।

हालांकि पनाही को जेल में बन्द नहीं किया गया था। पाबन्दी के बावजूद जफर पनाही चोरी-छिपे फिल्में बनाते रहते हैं।जफर पनाही द्वारा बनायी गयी फिल्म 'टैक्सी' को साल 201 5 में बर्लिन का गोल्डेन बीयर पुरस्कार और उनकी फिल्म 'दि सर्किल' को साल 2000 में वेनिस गोल्डेन लॉयन पुरस्कार मिला था।

टॅग्स :ईरानPolice
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."