लाइव न्यूज़ :

2011 से भी ज्यादा भयावह इस साल के अन्त में पड़ सकता है सोमालिया में अकाल: संयुक्त राष्ट्र

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 5, 2022 17:17 IST

इस पर बोलते हुए संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार प्रमुख मार्टिन ग्रिफिथ ने पत्रकारों से कहा कि सोमालिया यात्रा के दौरान उन्होंने भूख के कारण बच्चों को रोते हुए देखा है। इससे यह पता चलता है कि वहां हालात कितने बुरे है।

Open in App
ठळक मुद्देसंयुक्त राष्ट्र ने इसी साल के अन्त में सोमालिया में अकाल पड़ने की भारी संभावना जताई है। संरा का कहना है कि उसके पास इस साल ही अकाल पड़ने के ठोस सबूत है। इससे पहले 2011 में यहां अकाल पड़ा था।

मोगादिशु:संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि सोमालिया में “अकाल दरवाजे पर खड़ा है” और इस बात के “ठोस संकेत” हैं कि इस साल के अंत तक यह देश में दस्तक दे देगा। आपको बता दें कि देश में सूखे के कारण हजारों लोगों की मौत हो गई है और यूक्रेन युद्ध के प्रभाव के चलते हालात और मुश्किल हो गए हैं। 

सोमालिया को लेकर संयुक्त राष्ट्र ने क्या कहा

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार प्रमुख मार्टिन ग्रिफिथ ने पत्रकारों से कहा कि सोमालिया यात्रा के दौरान उन्होंने भूख के कारण बच्चों को रोते हुए देखा, जिसके बाद वह बीते कुछ दिन से बहुत दुखी हैं। सोमालिया में जलवायु परिवर्तन के कारण पैदा हुए सूखे के चलते बीते एक दशक में कम से कम 10 लाख लोग विस्थापित हुए हैं। गौरतलब है कि इथोपिया और केन्या भी इससे व्यापक रूप से प्रभावित हुए हैं। 

2011 में आई थी सोमालिया में आकाल

अकाल के दौरान भोजन की अत्यधिक कमी हो जाती है और भुखमरी के कारण होने वाली मृत्यु की दर बढ़ जाती है। सोमालिया में साल 2011 में भी अकाल की घोषणा की गई थी। माना जाता है कि उस दौरान ढाई लाख लोगों की मौत हुई थी। 

2011 से भी ज्यादा भयावह होगा इस साल का अकाल-संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार एजेंसी

अफगानिस्तान में भी आ सकता है अकाल

इससे पहले संयुक्त राष्ट्र (संरा) ने आगाह किया था कि बढ़ती गरीबी से जूझ रहे अफगानिस्तान के 60 लाख लोगों पर अकाल से प्रभावित होने का खतरा मंडरा रहा है। संरा के मानवीय सहायता प्रमुख ने दानदाताओं से अनुरोध किया कि वे आर्थिक विकास के लिए वित्त मुहैया करना फिर से शुरू करें और ठंड के मौसम में अफगानिस्तान की मदद के लिए तुरंत 77 करोड़ अमेरिकी डॉलर मुहैया करें। 

मार्टिन ग्रिफिथ्स ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को बताया कि मानवीय, आर्थिक, जलवायु, भुखमरी और वित्तीय संकट जैसे कई संकटों का अफगानिस्तान सामना कर रहा है। आपको बता दें कि संघर्ष, गरीबी, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और खाद्य असुरक्षा लंबे समय से अफगानिस्तान की एक दुखद वास्तविकता रही है।  

टॅग्स :सोमालियासूखाEthiopiaसंयुक्त राष्ट्रUnited Nations
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वपूर्वी कांगोः 200 लोग मारे गए, कोल्टन खनन स्थल पर भूस्खलन के कारण कई खदानें ढहे, अब भी कीचड़ में फंसे कई, निकाला नहीं जा सका

विश्व26 जनवरी को 2 बड़ी खबर?, आईएस ने पूर्वी कांगो में 25 लोगों को मार डाला और फिलीपीन में हादसा, नौका में 359 लोग, 215 को बचाया और 15 शव बरामद?

विश्वपेंगुइन के संसार पर प्रदूषण से गहराता संकट

भारतTata Mumbai Marathon 2026: टाडू अबाटे डेमे ने इंटरनेशनल एलीट मेन्स टाइटल जीता, ₹45 लाख का बड़ा इनाम अपने नाम किया

विश्व71.65 प्रतिशत वोट हासिल करके 7वीं बार जीते युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी, संगीतकार से नेता बने बोबी वाइन को 24.72 प्रतिशत वोट मिले

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा