लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: अमेरिका की दर्दनाक कहानी, पिता के आखिरी समय में लगातार 30 घंटे बात करती रही बेटी, सांस रुकने पर रखा फोन

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 23, 2020 12:40 IST

न्‍यूयॉर्क के एक हॉस्पिटल में एक मरीज के परिजनों ने उनके आखिरी समय में उनसे 30 घंटे से अधिक समय तक बातें कीं। घरवालों ने कोरोना पॉजिटिव मरीज से तब तक बातें जारी राखी, जब तक उन्होंने अपनी आखिरी सांसें नहीं ले लीं।

Open in App
ठळक मुद्देन्‍यूयॉर्क में एबी एडेयर रीनहार्ड के पिता कोरोना वायरस संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती थे।एबी और उनके तीन भाई-बहन अपने पिता से 30 घंटे से अधिक समय तक बातें कीं।

वॉशिंगटन: कोरोना वायरस (Coronavirus) की सबसे ज्यादा मार झेल रहे अमेरिका में अब तक लाखों मरीज अपनी जान गवां चुके हैं। उन्हीं में से एबी एडेयर रीनहार्ड के पिता भी हैं। दरअसल, उन्हें कोरोना पॉजिटिव होने की वजह से न्‍यूयॉर्क के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। ऐसे में जब एबी एडेयर रीनहार्ड व पूरे परिवार को पता चला कि उनके पिता अब ज्यादा समय के मेहमान नहीं हैं, तब एबी ने लगातार 30 घंटों पिता से उनके आखिरी समय में बात की।

द इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के अनुसार, हॉस्पिटल में एक नर्स ने एबी की पिता से फोन पर बात कराई। एबी तीन भाई-बहन और हैं, जिन्होंने साथ मिलकर अपने पिता के आखिरी पलों में उनसे लगातार 30 घंटे से अधिक समय तक बातें कीं। पिता से न मिल पाने का गम सभी बच्चों को था, लेकिन कोरोना पॉजिटिव मरीज के करीब जाने की इजाजत किसी को नहीं थी, जिसकी वजह से सबने फोन पर ही बात की। सभी बच्चों ने तब तक पिता से बात की, जब तक उन्होंने अपनी आखिरी सांसें नहीं ले लीं। 

एबी एडेयर रीनहार्ड ने बताया, 'हमें ये बात मालूम थी कि हम अपने पिता से आखिरी बार बात कर रहे हैं। हम उन्हें देख नहीं सकते थे। न ही हम उनके हाथ को छू सकते थे। मगर हम सभी उनके आखिरी समय में उनके साथ रहना चाहते थे, इसलिए हमने उनके आखिरी पलों में उनकी आवाज सुनी, जिसे हम कभी भी बयां नहीं कर सकते हैं। हमने 30 घंटे से ज्यादा समय तक उनसे बातचीत की, ये जानते हुए कि यह हमारी आखिरी बातचीत है। ये 30 घंटे भी हमारे लिए बहुत कम थे।'

वर्ल्डओमीटर के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, कोरोना वायरस ने अमेरिका में 8,49,092 लोगों को अपनी गिरफ्त में ले लिया है, जबकि 47,681 मरीजों की इसकी वजह से मृत्यु हो चुकी है।

टॅग्स :कोरोना वायरसअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."