लाइव न्यूज़ :

टैक्सी में अलग परिस्थितियों में विस्फोट होने पर और अधिक नुकसान हो सकता था : ब्रिटिश पुलिस

By भाषा | Updated: November 19, 2021 18:21 IST

Open in App

लंदन,19 नवंबर (एपी) ब्रिटिश पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि लीवरपूल में एक टैक्सी में हुए विस्फोट में एक व्यक्ति की जान लेने वाले देसी बम में छर्रे थे और यदि इसमें अलग परिस्थितियों में विस्फोट हुआ होता तो कई लोग घायल होते या अधिक संख्या में लोगों की मौत हो सकती थी।

टैक्सी में विस्फोट होने पर बम बनाने वाले संदिग्ध व्यक्ति एमाद अल स्वीलमीन (32) की मौत हो गई, जो उसमें यात्री के रूप में सवार था। वहीं, टैक्सी चालक धमाके में घायल हो गया। घटना रविवार को लीवरपूल वीमेन्स हॉस्पिटल के बाहर हुई।

उत्तर पश्चिम इंग्लैंड में आतंकवाद रोधी पुलिस प्रमुख रस जैक्सन ने शुक्रवार को कहा कि बम घर में तैयार विस्फोटकों से बनाया गया था और इसमें छर्रे थे। उन्होंने कहा, ‘‘यदि इसमें अलग परिस्थितियों में विस्फोट हुआ होता तो कई लोग घायल होते या अधिक संख्या में लोगों की मौत होती।’’

जैक्सन ने कहा कि पुलिस इस बारे में जांच कर रही है कि क्या बम में गैरइरादतन विस्फोट हुआ, जब वाहन आगे बढ़ा या रूका।

पुलिस ने बताया कि स्वीलमीन मूल रूप से इराक का रहने वाला था और वह कम से कम छह महीने से बम बनाने की सामग्री जुटा रहा था तथा ऐसा प्रतीत होता है कि उसने अकेले ही यह कार्य किया।

पुलिस ने इस बात की भी पुष्टि की है कि अतीत में मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर स्वीलमीन का इलाज हुआ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल