लाइव न्यूज़ :

नेपाल के नये विदेश मंत्री नारायण खड़का के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हूं :जयशंकर

By भाषा | Updated: September 22, 2021 19:53 IST

Open in App

(योषिता सिंह)

न्यूयार्क, 22 सितंबर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को नेपाल के नये विदेश मंत्री नारायण खड़का को बधाई दी और कहा कि वह उनके साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं।

नेपाल की राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता खड़का को प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा नीत सरकार की सिफारिश पर विदेश मंत्री नियुक्त किया।

जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘‘नेपाल का विदेश मंत्री नियुक्त किये जाने पर माननीय डॉ नारायण खड़का को बधाई। उनके साथ काम करने को लेकर उत्साहित हूं। ’’

खड़का (72) को राष्ट्रपति भंडारी ने बुधवार को शीतल निवास में एक आधिकारिक समारोह के दौरान पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

देउबा के नेतृत्व में नयी सरकार का गठन होने के बाद दो महीने से अधिक समय से विदेश मंत्री का पद रिक्त था। विदेश मंत्रालय का प्रभार अब तक प्रधानमंत्री देउबा ही संभाल रहे थे।

जयशंकर यहां संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के उच्च स्तरीय 76 वें सत्र में भाग लेने के लिए आए हैं। वह, यूएनजीए से अलग बुधवार को जी4 और जी20 की बैठकों में भी शरीक होंगे।

नेपाल में अधिकारियों के मुताबिक खड़का बुधवार रात न्यूयार्क के लिए काठमांडू से रवाना होंगे। वह संयुक्त राष्ट्र महासभा में नेपाली प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

क्राइम अलर्टपहले बाल्टी में पानी भरकर सिर डुबोया और फिर 6 वर्षीय बेटे को ज़मीन पर पटककर मार डाला, मां बसीरन महबूब शेख-प्रेमी राम विनायक काजेवाड़ के बीच रोड़ा था

विश्व अधिक खबरें

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां