लाइव न्यूज़ :

यूरोपीय विदेश नीति प्रमुख ने काबुल के पतन को “बड़ी विपत्ति” करार दिया

By भाषा | Updated: August 19, 2021 16:40 IST

Open in App

ब्रसेल्स, 19 अगस्त (एपी) यूरोपीय संघ (ईयू) के विदेश नीति प्रमुख ने बृहस्पतिवार को अफगानिस्तान के पतन और तालिबान के उभार को एक “बड़ी विपत्ति” तथा “दुःस्वप्न” करार दिया। उन्होंने कहा कि इससे खुफिया एजेंसियों की विफलता और अटलांटिक पार के सहयोग की खामियां उजागर हो गई। ईयू के विदेश मामलों के प्रमुख जोसेप बोरेल ने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन की आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने अफगानिस्तान में राष्ट्र निर्माण को महत्व नहीं दिया। बोरेल ने कहा कि अफगानिस्तान में पश्चिमी देशों की सेनाओं का लक्ष्य आतंकवाद का खात्मा, कानून का राज कायम करना और महिलाओं तथा अल्पसंख्यकों के मौलिक अधिकारों की रक्षा करना था। बोरेल ने यूरोपीय संसद समिति के समक्ष कहा, “राष्ट्रपति बाइडन ने उस दिन कहा कि राष्ट्र निर्माण उनका इरादा कभी नहीं था। इस पर बहस की जा सकती है।” स्पेनिश नेता ने कहा, “बीस साल बाद आप कह सकते हैं कि हम अपने अभियान के पहले चरण में सफल हुए लेकिन दूसरे में विफल रहे।” बोरेल के बयान के साथ ही यूरोपीय संसद के सदस्यों ने अफगानिस्तान के प्रति पश्चिमी देशों की प्रतिबद्धता नहीं होने पर नाराजगी जताई। बोरेल ने महीनों की बजाय कुछ दिन में ही अफगान सेना के हथियार डालने की जानकारी पहले से नहीं होने पर खुफिया एजेंसियों की भी आलोचना की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईस्टर से पहले यूरोप में 12 टन किटकैट चॉकलेट चोरी, कंपनी ने कहा- 'चोरों के बेहतरीन स्वाद की तारीफ़ करते हैं'

विश्वपूर्व राष्ट्रपति बाइडन सहित अमेरिकी नेताओं को पीएम मोदी ने उपहार में क्या-क्या दी?, विदेश मंत्रालय ने सूची जारी की, देखिए 1 जनवरी से 31 दिसंबर 2024 तक की पूरी सूची

विश्वईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स को अल कायदा और हमास के साथ आतंकी ग्रुप के तौर पर लिस्ट करेगा ईयू

भारतभारत-ईयू व्यापार समझौता महत्वाकांक्षी युवाओं और आत्मनिर्भर भारत के लिए है: 'मदर ऑफ ऑल डील' पर बोले पीएम मोदी

भारतIndia-EU Trade Deal: भारत-ईयू के बीच सबसे बड़ा फ्री ट्रेड एग्रीमेंट, जानें एक व्यापार समझौते की मुख्य बातें

विश्व अधिक खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट