लाइव न्यूज़ :

यूरोपीय संघ ने निकारागुआ की प्रथम महिला, सात अन्य पर पाबंदी लगायी

By भाषा | Updated: August 2, 2021 16:59 IST

Open in App

ब्रसेल्स, दो अगस्त (एपी) यूरोपीय संघ (ईयू) ने निकारागुआ की प्रथम महिला और उपराष्ट्रपति रोसारिओ मुरिल्लो तथा सात अन्य वरिष्ठ अधिकारियों पर मानवाधिकार का गंभीर उल्लंघन करने और लोकतंत्र के खिलाफ कदम उठाने के लिए पाबंदी लगा दी।

ईयू मुख्यालय ने एक बयान में कहा कि पाबंदी के तहत यूरोप में इन लोगों की यात्रा तथा संपत्ति पर रोक लग जाएगी। इस पाबंदी से निकारागुआ की आबादी या निकारागुआ की अर्थव्यवस्था प्रभावित नहीं होगी।

मध्य अमेरिकी देश निकारागुआ में पिछले दो महीने में पुलिस ने 20 विपक्षी नेताओं और कई उम्मीदवारों को गिरफ्तार किया, जो राष्ट्रपति डेनियन ओर्टेगा को सात नवंबर को चुनाव में चुनौती दे सकते हैं।

ओर्टेगा (75) ने आरोप लगाया है कि देश में अप्रैल 2018 में व्यापक विरोध प्रदर्शन को विदेशी समर्थन प्राप्त था और इसका मकसद तख्तापलट करना था। ओर्टेगा लगातार चौथी बार चुनाव लड़ने वाले हैं। कार्रवाई में गिरफ्तार किए गए अधिकांश लोगों को गुप्त स्थानों पर रखा गया और वकीलों की भी उन तक पहुंच नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्व अधिक खबरें

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर