लाइव न्यूज़ :

ईयू नियामक ने सभी वयस्कों के लिए एस्ट्राजेनेका टीके को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: January 29, 2021 22:14 IST

Open in App

बर्लिन, 29 जनवरी (एपी) नियामक एजेंसी ने शुक्रवार को पूरे यूरोपीय संघ (ईयू) में एस्ट्राजेनेका का कोरोना वायरस टीका वयस्कों को दिए जाने के लिए मंजूरी प्रदान कर दी।

नियामक ने यह मंजूरी इन आलोचनाओं के बीच दी कि ईयू अपनी आबादी के टीकाकरण के लिए पर्याप्त तेजी से कदम नहीं उठा रहा है।

नियामक यूरोपियन मेडिसिंस एजेंसी ने 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को यह टीका लगाने के लिए लाइसेंस दिया है। हालांकि पिछले दिनों चिंता जताई गई थी कि यह साबित करने के लिए पर्याप्त आंकड़े मौजूद नहीं हैं कि यह टीका उम्रदराज लोगों में भी कारगर है।

यह तीसरा कोविड-19 टीका है जिसे यूरोपीय एजेंसी ने मंजूरी दी है। इससे पहले फाइजर और मॉडर्ना द्वारा तैयार टीकों को मंजूरी दी गयी थी। वे दोनों टीके सभी वयस्कों के लिए अधिकृत हैं।

महाद्वीप के कई देश अपने लोगों के जल्दी टीकाकरण के लिए संघर्ष कर रहे हैं। लंबे समय से ऐसी उम्मीद की जा रही है कि एस्ट्राजेनेका के टीके से टीकाकरण प्रक्रिया में तेजी आएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

विश्व अधिक खबरें

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर