लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान के सुरक्षा हालात की समीक्षा कर रहे यूरोपीय यूनियन के विदेश मंत्री

By भाषा | Updated: August 17, 2021 18:57 IST

Open in App

ब्रसेल्स, 17 अगस्त (एपी) अफगानिस्तान पर तालिबान के नियंत्रण के बाद देश से बड़े पैमाने पर लोगों के पलायन की आशंका पैदा हो गई है। ऐसे में यूरोपीय यूनियन के विदेश मंत्री मंगलवार को आपात बैठक कर वहां के सुरक्षा हालात की समीक्षा कर रहे हैं। अफगानिस्तान उन देशों में शुमार है जहां के लोग बड़ी संख्या में यूरोप में शरण मांगते हैं। इस मामले में उससे ऊपर सीरिया है। यूरोपीय यूनियन के अनुमान के अनुसार 2015 के बाद से लगभग 570,000 अफगानी यूरोप में शरण के लिये आवेदन कर चुके हैं। फ्रांस के राष्ट्रपति एमेनुअल मैक्रों ने सोमवार को कहा था कि फ्रांस, जर्मनी और अन्य यूरोपीय देशों को अफगानिस्तान से नए अनधिकृत प्रवासियों की आमद के प्रति मिलकर काम करना चाहिये। मैक्रों ने कहा, ''यूरोप से अकेले इस समस्या पर काम करने की उम्मीद नहीं की जानी चाहिये। ''इस बीच आस्ट्रिया की बुधवार यूरोपीय यूनियन के गृहमंत्रियों की बुधवार को होने वाली बैठक में अफगानिस्तान से लगे देशों में निर्वासन केंद्रों की स्थापना का सुझाव देने की योजना है। अमेरिका द्वारा अफगानिस्तान से सैनिकों की वापसी की बात स्पष्ट होने के बाद फरवरी से अफगान नागरिकों द्वारा शरण मांगे जाने के मामलों में एक तिहाई इजाफा हुआ है। यूरोपीय संघ के शरण कार्यालय के अनुसार, मई में 4,648 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें से लगभग आधे आवेदनों को स्वीकार किया जा चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वPakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान के अस्पताल पर हमले से भड़के अफगान क्रिकेटर, काबुल में अब तक 400 लोगों की मौत, कई घायल

विश्वPakistan-Afghanistan War: 'अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह से सम्मान किया जाए', भारत ने पाकिस्तान को चेताया

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा