लाइव न्यूज़ :

ईयू आव्रजकों के मुद्दे पर चर्चा कर रहा, बेलारूस पर ‘हाइब्रिड युद्ध’ का आरोप लगाया

By भाषा | Updated: August 18, 2021 20:01 IST

Open in App

ब्रसेल्स, 18 अगस्त (एपी) यूरोपीय संघ (ईयू) के मंत्री इन आरोपों को लेकर बुधवार को आपातकालीन वार्ता करने जा रहे हैं कि बेलारूस ‘हाइब्रिड युद्ध’ अभियान के तहत जानबूझकर लिथुआनिया में आव्रजकों को भेज रहा है जिससे कि बाल्टिक देश को अस्थिर किया जा सके। लिथुआनिया में इस साल अब तक 4,100 से अधिक आव्रजक पहुंचे हैं जिन्हें देश में अस्थायी शिविरों में शरण दी गई है। इस संबंध में लिथुआनिया के सीमा बल ने बुधवार को एक वीडियो जारी किया जिससे खुलासा हुआ कि आव्रजकों को यूरोपीय संघ के सदस्य देश की सीमा में बेलारूस पुलिस भेज रही है। बैठक की पूर्व संध्या पर जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल और एस्टोनिया के प्रधानमंत्री काजा कल्लास ने बेलारूस पर ‘हाइब्रिड युद्ध’ छेड़ने का आरोप लगाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईस्टर से पहले यूरोप में 12 टन किटकैट चॉकलेट चोरी, कंपनी ने कहा- 'चोरों के बेहतरीन स्वाद की तारीफ़ करते हैं'

विश्वईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स को अल कायदा और हमास के साथ आतंकी ग्रुप के तौर पर लिस्ट करेगा ईयू

भारतभारत-ईयू व्यापार समझौता महत्वाकांक्षी युवाओं और आत्मनिर्भर भारत के लिए है: 'मदर ऑफ ऑल डील' पर बोले पीएम मोदी

भारतIndia-EU Trade Deal: भारत-ईयू के बीच सबसे बड़ा फ्री ट्रेड एग्रीमेंट, जानें एक व्यापार समझौते की मुख्य बातें

भारतभारत-EU की 'मदर ऑफ ऑल डील' आज, रक्षा से लेकर श्रमिक गतिशीलता तक..., ऐतिहासिक होगा व्यापार समझौता

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा