लाइव न्यूज़ :

Russia-Ukraine War: यूरोपीय संघ ने की बूचा में कथित रूसी सैनिकों की बर्बरता की कड़ी निंदा, कहा- अत्याचारों की सूची में दर्ज होगा ये नरसंहार

By रुस्तम राणा | Updated: April 4, 2022 19:44 IST

कहा जा रहा है कि रूसी सैनिकों ने कब्जे वाले यूक्रेन के कस्बों, गांव और शहरों में तांडव मचाया है। दुनिया के सामने जो तस्वीरे आईं हैं वे बेहद भयावह हैं।

Open in App
ठळक मुद्देयूरोपीय यूनियन अध्यक्ष ने राष्ट्रपति जेलेंस्की से की बातबूचा के रोडों पर पड़े मिले आम नागरिकों के हाथ बंधे हुए शव

ब्रसेल्स: यूरोपीय संघ ने यूक्रेन में रूसी सशस्त्र बलों द्वारा किए गए कथित अत्याचारों की कड़े शब्दों में निंदा की है। कहा जा रहा है कि रूसी सैनिकों ने कब्जे वाले यूक्रेन के कस्बों, गांव और शहरों में तांडव मचाया है। दुनिया के सामने जो तस्वीरे आईं हैं वे बेहद भयावह हैं। यूरोपियन यूनियन सोमवार को ये कहा है कि बूचा और अन्य यूक्रेनी शहरों में रूसी सैनिकों द्वारा किए गए नरसंहार अत्याचारों की सूची में अंकित किया जाएगा।

यूरोपीय यूनियन अध्यक्ष ने राष्ट्रपति जेलेंस्की से की बात

यूरोपियन यूनियन कमिशन के प्रेसीडेंट उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने कहा, मैंने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ बुका और यूक्रेन में अन्य जगहों पर नागरिकों की नृशंस हत्या के बारे में बात की। यूरोपीय संघ यूक्रेनी अभियोजक जनरल के साथ समन्वय में युद्ध अपराधों का दस्तावेजीकरण करने के लिए संयुक्त जांच दल भेजने के लिए तैयार है।

बूचा में रोडों पर पड़े मिले आम नागरिकों के हाथ बंधे हुए शव

दरअसल, यूक्रेन के दावों के अनुसार रूस सैनिकों के पीछे हटने के बाद यूक्रेन के कस्बों और शहरों में मिले नागरिकों शव बर्बरता की कहानी को बयां कर रहे हैं। बूचा शहर में सड़कों पर शव पड़े पाए गए हैं। जिसमें कुछ के हाथ भी बंधे थे, तो कुछ को नजदीक से गोली मारी गई थी। यूक्रेन के अधिकारियों ने बताया कि कीव क्षेत्र के कस्बों में 410 नागरिकों के शव मिले हैं।

महिलाओं के साथ बलात्कार का अंदेशा 

यूक्रेन के राष्ट्रपति के सलाहकार ओलेक्सी एरेस्टोविच ने  सड़कों पर पड़े शवों को एक भयावह मंजर बताया। उन्होंने दावा किया कि मारे जाने से पहले कुछ महिलाओं के साथ बलात्कार किया गया था और उसके बाद रूसियों ने उनके शवों को जला दिया।

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादEuropean Unionरूसयूक्रेन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

विश्वईस्टर से पहले यूरोप में 12 टन किटकैट चॉकलेट चोरी, कंपनी ने कहा- 'चोरों के बेहतरीन स्वाद की तारीफ़ करते हैं'

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्ववोलोडिमिर जेलेंस्की का दावा; रूस-ईरान ने मिलाया हाथ? पेश किए खुफिया सहयोग के सबूत

ज़रा हटकेVladimir Putin घुटनों पर बैठे! गोल्ड मेडलिस्ट को ऐसे सम्मानित किया, वीडियो वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल