लाइव न्यूज़ :

ईयू, एस्ट्राजेनेका कोविड-19 के टीके की आपूर्ति पर अपने समझौते को सार्वजनिक करने के लिए सहमत हुए

By भाषा | Updated: January 29, 2021 22:16 IST

Open in App

ब्रसेल्स, 29 जनवरी (एपी) यूरोपीय संघ और औषधि निर्माता कंपनी एस्ट्राजेनेका कोरोना वायरस टीके पर अपने समझौते के गोपनीय रखे गये दस्तावजे को साझा करने पर शुक्रवार को सहमत हो गये।

उल्लेखनीय है कि ईयू के 27 देशों को यह फार्मास्यूटिकल कंपनी कितने टीकों की आपूर्ति करेगी, इस मुद्दे को लेकर यह समझौता विवाद के केंद्र में है।

पिछले साल यूरोपीय संघ और दवा कंपनी के बीच टीकों की आपूर्ति को लेकर एक अनुबंध हुआ था, जिसके तहत ईयू के सदस्य देशों को एस्ट्राजेनेका के टीके की 30 करोड़ खुराक खरीदनी है, जिसके साथ और 10 करोड़ खुराक का भी विकल्प है।

हालांकि, ईयू ने इस हफ्ते ब्रिटिश-स्वीडिश दवा कंपनी की आलोचना की। दरअसल, कंपनी ने कहा था वह आठ करोड़ खुराक की आपूर्ति नहीं कर पाएगी , जिसे उसके द्वारा शुरूआत में आपूर्ति किये जाने की उम्मीद थी और वह सिर्फ 3.1 करोड़ खुराक की आपूर्ति कर सकती है।

इस पर ब्रसेल्स ने दावा किया कि एस्ट्राजेनेका जनवरी और मार्च के बीच इससे भी कम तथा खुराक का महज एक चौथाई ही आपूर्ति कर सकती है और फिर सदस्य देशों ने शिकायत करनी शुरू कर दी।

इस सिलसिले में किये गये समझौते के बारे में सार्वजनिक किये गये 41 पृष्ठों वाले दस्तावेज का ज्यादातर हिस्सा काली स्याही से पोत दिया गया है।

ईयू के एक अधिकारी ने कहा कि एस्ट्राजेनेका के अनुरोध के चलते दस्तावेज का 95 प्रतशित हिस्सा काली स्याही से पोत दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

विश्व अधिक खबरें

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर