लाइव न्यूज़ :

यूरोपीय संघ ने पाकिस्तान एयरलाइंस को यूरोप की उड़ान भरने से छह महीने के लिए रोका, जानें क्या है इसके पीछे कारण

By भाषा | Updated: July 1, 2020 04:44 IST

यूरोपीय संघ की विमानन सुरक्षा एजेंसी ने ने पाकिस्तान की राष्ट्रीय एयरलाइन को 6 महीने तक यूरोप में उड़ान भरने पर पाबंदी लगा दी है।

Open in App
ठळक मुद्देईयू ने कहा कि पाकिस्तान की राष्ट्रीय एयरलाइन को कम से कम छह महीने तक यूरोप में उड़ान भरने की अनुमति नहीं दी जाएगी।पाकिस्तान के विमानन मंत्री ने कहा था कि लगभग एक तिहाई पाकिस्तानी पायलटों ने पायलट की परीक्षा धोखाधड़ी से पास की है।

इस्लामाबाद। यूरोपीय संघ की विमानन सुरक्षा एजेंसी ने मंगलवार को कहा कि पाकिस्तान की राष्ट्रीय एयरलाइन को कम से कम छह महीने तक यूरोप में उड़ान भरने की अनुमति नहीं दी जाएगी। यह फैसला पाकिस्तान के विमानन मंत्री के इस वक्तव्य के बाद आया है कि लगभग एक तिहाई पाकिस्तानी पायलटों ने पायलट की अपनी परीक्षा धोखाधड़ी से पास की है।

पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) के प्रवक्ता अब्दुल्ला हफीज ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के कारण पीआईए यूरोप के लिए उड़ान नहीं भर रही है, लेकिन विमानन कंपनी को अगले दो महीनों के भीतर ओस्लो, कोपेनहेगन, पेरिस, बार्सिलोना और मिलान के लिए फिर से उड़ान शुरू करने की उम्मीद की थी।

उन्होंने पायलट धोखाधड़ी कांड के बारे में कहा, ‘‘हमें वास्तव में बहुत बुरा लग रहा है।’’ कराची में 22 मई को एक पीआईए विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के चलते 97 लोगों की मौत की जांच में पता चला कि पाकिस्तान में 860 पायलटों में 260 ने अपनी पायलट परीक्षा में धोखाधड़ी की थी, लेकिन फिर भी नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने उन्हें लाइसेंस दे दिए।

पाकिस्तान की सरकार ने नियामक एजेंसी के चार अधिकारियों को निकाल दिया है और दोषियों पर मुकदमा चलाया जा रहा है। यूरोपीय संघ की विमानन सुरक्षा एजेंसी ने कहा कि वह पाकिस्तानी पायलटों के लाइसेंस की वैधता को लेकर चिंतित है और ऐसे में पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार परिचालन और विमानों की देखरेख करने में सक्षम नहीं है।

टॅग्स :पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा