लाइव न्यूज़ :

इथियोपिया युद्ध के कगार पर पहुंचा; प्रधानमंत्री ने अशांत क्षेत्र में कार्रवाई के आदेश दिए

By भाषा | Updated: November 4, 2020 23:48 IST

Open in App

अदीस अबाबा (इथियोपिया), चार नवंबर (एपी) इथियोपिया के नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित प्रधानमंत्री अबी अहमद ने बुधवार को सेना को तिग्रे की क्षेत्रीय सरकार का सामना करने का आदेश दिया। उन्होंने क्षेत्रीय सरकार पर सैन्य अड्डो पर घातक हमला करने का आरोप लगाया है।

सशस्त्र तिग्रे पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट द्वारा किए गए हमले से चिंता पैदा हो गई है कि अफ्रीका के सबसे अधिक आबादी वाले और शक्तिशाली देशों में से एक इथियोपिया में युद्ध फिर से शुरू हो सकता है।

खतरे की गंभीरता का संकेत देते हुए अमेरिका ने अपने चुनावी घमासान के बीच एक बयान जारी किया, जिसमें "मौजूदा स्थिति को तत्काल शांत करने का आग्रह किया गया है।"

अबी ने टेलीविज़न पर अपने एक संबोधन में घोषणा की कि उत्तरी टाइग्रे क्षेत्र की राजधानी मेकेले और दांशा शहर में रात भर हुए हमले में कई शहीद हो गए।

उन्होंने कहा कि इथियोपिया के सबसे संवेदनशील क्षेत्र, पड़ोसी इरिट्रिया के क्षेत्रीय बल का अंत निकट आ गया है।

कुछ घंटे बाद जारी एक सरकारी बयान में कहा गया कि बुधवार दोपहर तक लड़ाई जारी रही, और टीपीएलएफ दावा कर रहा है कि उसने इथियोपियाई सेना के अधिकारियों को पकड़ लिया और उन्हें मार डाला।

दोनों देशों ने सीमा पर लंबे युद्ध के बाद 2018 में शांति समझौता किया था।

इथियोपिया ने बुधवार को तिग्रे में छह महीने के आपातकाल की घोषणा कर दी है। सरकार ने कहा है कि अवैध और हिंसक गतिविधियां देश की संप्रभुता के लिए खतरा पैदा कर रही हैं।

तिग्रे के नेता डेब्रेट्सियन गेब्रेमिचेल ने सोमवार को एक खूनी संघर्ष भड़कने की चेतावनी दी थी। उन्होंने इथियोपिया और इरिट्रिया के नेताओं पर आरोप लगाया कि वे तिग्रे के खिलाफ युद्ध शुरू करने के लिए सभी आवश्यक तैयारी कर रहे हैं।

इरिट्रिया की ओर से इस पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की गई है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

विश्व अधिक खबरें

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर